जहा चीटियो की रक्षा होती हो वह मांस मदिरा कैसे नीरा यादव मधुबन को जैन तीर्थ स्थल रखने की की मांग

धर्म

जहा चीटियो की रक्षा होती हो वह मांस मदिरा कैसे नीरा यादव मधुबन को जैन तीर्थ स्थल रखने की की मांग
कोडरमा
सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन स्थल ना बनाए जाने की मांग को लेकर कई नामी-गिरामी हस्तियां इसका विरोध करने के लिए सामने आ रही है ऐसे में कोडरमा विधायक झारखंड सरकार में रही पूर्व मंत्री नीरा यादव ने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गिरिडीह के परिसदन में प्रेस वार्ता करते हुए मधुबन को जैन तीर्थ स्थल ही रखने की मांग झारखंड सरकार से की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखने की बात कही और कहा कि जैन साधु संत पैदल ही चलते हैं और जीव जंतु एवं चीटियों की भी रक्षा करते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए सरकार से सवाल किया कि ऐसे पवित्र स्थल पर मांस मदिरा कैसे इस अवसर पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महादेव दुबे मेयर प्रकाश सेठ किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप शर्मा के साथ सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव संत कुमार लल्लू भी मौजूद थे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *