श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंज मंडी ने  नववर्ष का आगाज रामगंज मंडी से अतिशय क्षेत्र कैथुली तक ऐतिहासिक  पदयात्रा कर किया

धर्म
श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंज मंडी ने  नववर्ष का आगाज रामगंज मंडी से अतिशय क्षेत्र कैथुली तक ऐतिहासिक  पदयात्रा कर किया
  रामगंजमंडी
नववर्ष की बेला में श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी ने एक ऐतिहासिक पदयात्रा रामगंजमंडी से कैथुली तक निकाली जो एक इतिहास बना गई। क्या बच्चे क्या युवा क्या बुजुर्ग क्या महिलाएं हर कोई उत्साह से लबरेज नजर आया। भीषण शीतलहर में भी किसी के उत्साह में कोई कमी नहीं रही। यह पदयात्रा शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई और महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंची जहा बघेरवाल समाज महामंत्री पदम सुरलाया ने सभी पदयात्रियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। हर कोई भक्ति की रंग में रंगता हुआ बस झुमता हुआ जा रहा था।
 
        
   आज की भौतिकता में लोग नववर्ष मनाने पिकनिक पार्टियां करने और होटलिंग करने या अन्य विलासिता के कार्यों में  मनाते हैं। ऐसे कार्य करके युवा पीढ़ी हमारे संस्कारों से विमुख हो रही हैं। ऐसे में श्री वीर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी के कुशल मार्गदर्शन में रामगंज मंडी से अतिशय क्षेत्र कैथुली तक की 17 किलोमीटर की पदयात्रा की गई।
      सभी पदयात्री डीजे पर झूमते हुए पारसनाथ भगवान के जयकारों के साथ आचार्य श्री के जयकारों के साथ भक्ति करते हुए  दिखाई दिए।
श्री वीर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सुनील सुरलाया की अगुवाई में समस्त पदयात्री मोजूद रहे।
 समूह की ओर से मार्ग में जाखेटिया टिया फार्म हाउस पर समस्त पद यात्रियों के अल्पाहार की व्यवस्था की गई। सभी पद यात्रियों ने पहुंचकर भगवान पार्श्व  प्रभु के दर्शन किए। वह अभिषेक पूजन कर अपने जीवन को धन्य किया। व भक्तिमय पूजन के क्रम में समूह द्वारा भजनों के माध्यम से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की  पूजन की जो भाव विभोर कर देने वाली थी।
समूह की और से अतिशय क्षेत्र कैथुली में समस्त पद यात्रियों के भोजन की व्यवस्था भी की गई। यह पदयात्रा अपने
                        
आप में ऐतिहासिक इसलिए रही कि इसमें युवा शक्ति का जोश आस्था उमंग उल्लास अभूतपूर्व था। समस्त पद यात्री यही कहते नजर आए कि इससे बेहतर हमारा नववर्ष नहीं हो सकता। मौजूद सभी पद यात्रियों ने  वीर जैन सोशल ग्रुप का आभार व्यक्त किया वह इस पुनीत कार्य की भावभीनी अनुमोदना की। व इस पद यात्रा के समापन पर समूह अध्यक्ष सुनील सुरलाया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *