मुनि श्री मर्यादा सागर जी का समाधि मरण डोला यात्रा आज

धर्म

मुनि श्री मर्यादा सागर जी का समाधि मरण डोला यात्रा आज

निवाई

पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिघि निर्यापकाचार्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज एवं समस्त संघ से क्षमा याचना कर मुनि श्री मर्यादा सागर जी महाराज ने आज दिनांक 27 दिसंबर 2022 को नसिया मंदिर जी, निवाई में चारो प्रकार के आहार का त्याग कर यम सल्लेखना अंगीकार की। *दिनांक 29 दिसंबर, मध्य रात्रि 02.08 बजे को निवाई में समाधि मरण हुआ* आपकी सम्यक रूपेण समाधि आचार्य श्री मुख से अरिहंत सिद्ध सुनते हुए समाधि हुई।
*दिनांक 29 दिसंबर को प्रातः 8.00 बजे क्षपक मुनि श्री मर्यादा सागर जी महाराज की डोला यात्रा नसिया मंदिर से पार्श्वनाथ उद्यान, नसिया मंदिर जी, जयपुर रोड निकाली जाएगी।*

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज को नमोस्तु
क्षपकराज मुनि श्री मर्यादा सागर जी महाराज को नमोस्तु

सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई
संकलन अभिषेक लुहाड़िया
रामगंज मंडी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *