अतिशय क्षेत्र पार्श्वनाथ कुलचारम में अंतरमना प्रसन्न सागर महाराज के वर्षा योग से समस्त तेलंगाना में खुशी का मोका 

धर्म

अतिशय क्षेत्र पार्श्वनाथ कुलचारम में अंतरमना प्रसन्न सागर महाराज के वर्षा योग से समस्त तेलंगाना में खुशी का मोका

कुलचाराम

तेलंगाना वासियों के लिए यह बहुत ही खुशी का मौका है क्योंकि एक लंबे अंतराल के बाद तेलंगाना में फिर से पूरे चार महीने अध्यात्म की गंगा बहने जा रही है।और इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा तेलंगाना का एकमात्र अतिशय क्षेत्र पार्श्वनाथ कुलचारम जो कि हैदराबाद से 80 किमी दूर है।

 

 

 

 

स्वाती जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार
कुलचारम कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य महावीर चांदवाड  ने बताया कि तेलंगाना की धरा पर पहली बार आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी का अपने पूरे संघ के 19 साधू साध्वियों के साथ भव्य प्रवेश होने जा रहा है जिसके लिए ना केवल जैन समाज बल्कि दूसरे समुदाय भी बहुत उत्साहित हैं।
विदित हो कि अंतर्मना तपाचार्य श्री प्रसन्न सागरजी अपनी कठोर तपस्या और साधना के लिए जाने जाते हैं और देश भर के जैन श्रृद्धालुओं में बहुत ही लोकप्रिय और पूजनीय हैं।
आचार्य श्री का कुलचारम में भव्य प्रवेश 13 जुलाई को भव्य जुलूस में गाजे बाजे के साथ होगा और 21 जुलाई को चातुर्मास के लिए हजारों श्रावकों के बीच कलश स्थापना का कार्यक्रम होगा। इसी बीच और भी दूसरे धार्मिक कार्यक्रम हुये जाने हैं।

 

 

विदित हो कि इस मौके पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुलचारम कमेटी की तरफ से एक निश्चित धनराशि में भोजन, आवास और आने- जाने की बहुत ही उत्तम व्यवस्था की गयी है।
बाहर से जो भी भक्तजन आ रहे हैं उन्हें टैक्सी चालकों के मनमाने किराये और होने वाली असुविधा से बचाने के लिए आगापुरा / कुलचारम कमेटी की तरफ से कुछ गाडियां लगायी जा रही हैं ताकि बिना परेशानी और आकुलता के आगंतुक आचार्य श्री के दर्शन के लिए जा सकें।

 

 

जो भी परिवार आचार्य श्री को आहार देने के इच्छुक हैं वो 4100 रु की राशि देकर एक दिन का चौका लगा सकते हैं उनके लिए कमेटी की तरफ से ही बर्तन, भोजन बनाने और साफ सफाई के लिए हैल्परों की व्यवस्था रहेगी। यदि उपरोक्त सामान की व्यवस्था
स्वयं की है तो प्रतिदिन के हिसाब से कमरे का किराया 1200 रुपए है। वहीं चौका लगाने वालों को राशन सामग्री की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
चातुर्मास व्यवस्था और चौके से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप लोग सुमेर पाण्डया जी से 9849002772 पर और राजेश पहाड़े जी से 9849000414 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्वाती जैन
हैदराबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *