आर्यिका 105 विप्रममति माताजी का पिच्छिका का परिवर्तन संपन्न
बडनगर
मालवा की धर्म परायण नगरी बड़नगर में गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी की परम शिष्या आर्यिका 105 विप्रममति माताजी का पिछिका परिवर्तन समारोह संपन्न हुआ।
आयोजन के क्रम में गणिनी आर्यिका 105 विशुद्ध मति माताजी का भव्य भक्तिमय पूजन अष्ठ द्रव्यों से किया गया विशेष थाल सजाकर अष्ट द्रव्यों को लाया गया। माता जी की पूजन समाज जन व तीनों महिला मंडलों ने की। श्रीमती महावीर शाह ने अपनी स्वर लहरियां प्रदान की। साथ ही भक्तों ने मिलकर झूमते गाते की।
इस अभूतपूर्व आयोजन का संचालन श्रीमान अजीत टोंग्या ने किया इस आयोजन में सभी भक्तों वह मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर थे। आयोजन की कड़ी में माताजी ने पाठशाला के बच्चों में अध्ययन कराया गया उनमें से प्रश्न उत्तर पूछ कर उन्हें पुरस्कृत किया। पूज्य माता जी को शास्त्र व वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रीमान संजय बिलाला परिवार को प्राप्त हुआ। जैसे ही नवीन पिच्छिका माताजी को प्रदान करने का व पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का सौभाग्य अशोक सुशील गोधा परिवार को प्राप्त हुआ तो वह खुशी से झूम उठे। वह जय जय कार की गूंज सुनाई देने लगी।

इस अवसर पर बड़नगर नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, अशोक जैन मौलाना वाले, नवीन काला, जीतू काला, अशोक शाह, एवं तीनों महिला मंडल की समस्त सदस्य मौजूद रही
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
