धर्मनिष्ठ उदारमना भामाशाह श्रीमान कस्तूरचंद जी बाबरिया पुण्यतिथि पर अश्रुपूरित नमन
बहुत कम ऐसे व्यक्तित्व होते हैं जो अपने जीवन को समाज और धर्म के लिए समर्पित करते हैं ऐसे व्यक्तित्व थे काका साहब श्री कस्तूरचंद बाबरिया दौतड़ा वाले इनके जीवन कृतित्व पर यदि हम नजर डालें तो इनका जीवन
साधना से संयम से भरा हुआ था। यह उदारमना व्यक्तित्व थे समाज की हर गतिविधियों में इनकी सक्रियता अविस्मरणीय रहेगी। समाज की हर वर्ग को आगे लाना और उन्हें दिशा बोध करना इनके व्यक्तित्व में था।
तन मन धन सब कुछ धर्म समाज सेवा को समर्पित रहा आपने अपने जीवन काल 100 से भी अधिक जिनप्रतिमाओं के निर्माण कराया व विराजमान करने का पुण्य लाभ लिया। आप रामगंजमडी के बघेरवाल समाज के कही समय तक अध्यक्ष भी रहे
व रामगंजमडी शान्तिनाथ दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सरक्षक पद पर भी रहे आपने जीवदया परोपकार के क्षेत्र में भी अपना अमूल्य योगदान दिया।आपने वर्ष 2000 में भाग्योदय तीर्थ की और से लगाए गए प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का पुण्य अर्जित किया था। सचमुच उन्होंने यह सिद्ध किया की ग्रहस्थ एक तपोवन है उन्होंने अपने जीवन को सदा साधक की तरह जिया।
जिनके व्यक्तित्व की देख स्म्रति
नमन करती सारी धरती
आप रहे प्रकाशमान दीपक की ज्योति
इस पुण्य स्म्रति पर हमारी यही विनयांजलि
अभिषेक लुहाडीया रामगंजमंडी
