दुनिया अगर महावीर स्वामी के सिद्धांतों को मान लें तो सुखी हो जायेगी– सतपाल सिंह बघेल
अशोक नगर —
दुनिया अगर भगवान महावीर के सिद्धांतों को मान लें तो सुखी हो जायेगी। मनुष्य को तो बस रोटी, कपड़ा और मकान के साथ कुछ थोड़ी सी सुविधाएं चाहिए इतने में ही सन्तुष्ट हो जाता है। लेकिन हिंसा और हथियारों की होड़ ने मनुष्य के जीवन को दुभर कर दिया है।मेरा मानना है कि आज भी ये संसार महावीर के अहिंसा सत्य आदि के सिद्धांतों को मान लें तो सुख उससे दूर नहीं हो सकता है। यह बात जिले के सबसे बड़े तीर्थ थूबोनजी में स्वागत सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सतपाल सिंह बघेल ने कही।
इसके पहले समारोह का शुभारंभ थूबोनजी के खड़े बाबा आदिनाथ भगवान व आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज, मुनि पुगंव सुधा सागरजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवल केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल, कमेटी के अध्यक्ष अशोक टिंगू मिल, उपाध्यक्ष राकेश अमरोद, महामंत्री विपिन सिघई, मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा, राजेन्द्र हलवाई, गौरव जैन टिंगू मिल सजीव धुर्रा ने किया
बघेल का अपना पन उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है–विजयधुर्रा*
समारोह का संचालन करते हुए प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि अशोक नगर की माटी में पले बढ़े, शिक्षा और संस्कार से लवरेज एस पी सिंह वघेल केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी पधारें है। थूबो नजी के प्रति लगाव जैन दर्शन में गहरी रुचि के साथ अपने क्षेत्र के साथियों के प्रति प्रेम व्यवहार उन्हें अन्य राज नेताओं से अलग पंक्ति में खड़ा करता है। इन्होंने अशोक नगर के गौरव बढ़ाया है। जहां अपना पन मित्रों नगर की गतिविधियों ध्यान में आती है।

*दर्शनोदय तीर्थ क्षेत्र विकास की ओर बढ़ रहा है*
समारोह में स्वागत भाषण देते हुए महामंत्री विपिन सिघई ने कहा कि अतिशय क्षेत्र थूबोनजी निरन्तर विकास कर रहा है। मंत्री जी श्री सतपाल सिंह वघेल जब यहां आया करते थे, तब ये सव सुविधाएं नहीं थी। जो आज यहां विकसित की जा रही है। आचार्य श्री के चातुर्मास में मंत्री जी यहां आये थे वह वाक्या आज भी उन्हें याद है।
आचार्य श्री के पहली बार थूबोनजी में दर्शन किए थे बघेल
केन्द्रीय मंत्री बघेल ने कहा कि थूबोनजी में पहले भी आता रहा हूं। यहां आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पहली बार थूबोनजी में दर्शन किए थे। और उनके उपदेश सुनने का सौभाग्य मिला था। अशोक नगर में भी जब वे पधारें तो सुभाष गंज के मैदान में सुनने को मिला था। उन्ही दिनों गायत्री परिवार के श्री राम शर्मा को भी सुन कर अपने जीवन में उतारें। आज मैं जो कुछ भी हू व्यक्तिव विकास में अशोक नगर की माटी का बहुत वड़ा योगदान है
*जैन धर्म की साहिष्णुता गजब की है*
उन्होंने कहा कि जैन धर्म की साहिष्णुता गजब की है, मैं मिलट्री साइंस का प्रोफेसर रहा हूं। और दावे से कहता हूं कि यदि दुनिया ने महावीर की अहिंसा और सिद्धांतों को माना होता तो, इस दुनि
*तीर्थ कमेटी ने किया अभिनंदन

इसके पहले मंत्री महोदय का कमेटी के अध्यक्ष अशोक टिंगू मिल, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जयकुमार सिंघई, उपाध्यक्ष राकेश अमरोद, महामंत्री विपिन सिघई,मंत्री राजेन्द्र हलवाई, प्रचार मंत्री विजय धुर्रा, परम संरक्षक गौरव जैन, टिंगू मिल, संजीव धुर्रा, सचिन टिंगू, जीवन मामा, रितेश वेलई, राजेश कट्टा, मन्टु छाया,रवि जैन ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। आभार राकेश अमरोद ने व्यक्त किया।
*भगवान की महा आरती की केन्द्रीय मंत्री बघेल ने*
इसके पहले केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल थूबोनजी के खड़े बाबा आदिनाथ भगवान के चरणों में पहुंचे। और भगवान की पूजन अर्चना कर भगवान की महा आरती की। इस दौरान उन्होंने पूर्व में किए दर्शन को याद कर मन्दिर के जीर्णोद्धार की जानकारी ली। व तीर्थ क्षेत्र चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए मर्सलगंज तीर्थ क्षेत्र भगवान नेमीनाथ के तीर्थ सौरी पुरी वटेश्वर तीर्थ के अपने ससांदीय क्षेत्र की चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास में हर प्रकार के सहयोग की बात कहीं। इस दौरान भगवान की महा आरती की। इस दौरान कमेटी ने रजत मुकुट पहना कर स्वागत किया। संचालन विजय धुर्रा ने किया।
