गाँव करिरीया मे मुनि दीप्त सागर महाराज का संल्लेखना पूर्वक हुआ समाधिमरण

धर्म

गाँव करिरीया मे मुनि दीप्त सागर महाराज का संल्लेखना पूर्वक हुआ समाधिमरण

 

निवाई :
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गांव करिरीया मे आचार्य वर्धमान सागर महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को मुनि दीप्त सागर महाराज का संल्लेखना पूर्वक समाधिमरण हुआ जिसमें दूरदराज से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि राष्ट्र गौरव आचार्य वर्धमान सागर महाराज के कुशल निर्यापकत्व मे समस्त संध के सानिध्य में अरिहंत सिद्ध श्रवण करते हुए समाधिमरण हुआ।

 

 

 

जौंला ने बताया कि पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि निर्यापकाचार्य आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं समस्त संध से क्षमा याचना कर मुनि दीप्त सागर महाराज ने ग्राम गंगवाडा़ मे चारो प्रकार के आहार का त्याग कर यम संल्लेखना अंगीकार की। मुनि दीप्त सागर महाराज का गुरुवार की रात्रि में ग्राम करिरीया मे समाधिमरण हुआ। मुनि श्री की सम्यक रुपेण आचार्य श्री के मुख से अरिहंत सिद्ध सुनते हुए समाधि हुईं

जौंला ने बताया कि शुक्रवार को सुबह क्षपक मुनि श्री दीप्त सागर जी की डोल यात्रा ग्राम करिरीया मे निकालकर मुनि श्री का पूजन अभिषेक विधि विधान पूर्वक की गई मुनि श्री को गृहस्थ अवस्था के पुत्रों एवं परिजनों ने मुखाग्नि दी।
*इन्होंने लिया भाग* : पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन निवाई पीपलू विधायक प्रशांत बेरवा, नगरपालिका चेयरमैन दिलिप ईसरानी वाईस चेयरमैन जितेन्द्र जैन जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा राजेश चौधरी प्रदीप पारीक ब्रह्मप्रकाश गुजर दयाराम चौधरी उपप्रधान पंचायत समिति तहसीलदार प्रांजल कंवर विकास अधिकारी रानु इंकिया सरपंच ग्राम करिरीया कृषि मंडी व्यापार मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश चंवरिया महेन्द्र जैन पवन बोहरा राजेश जैन इन्दौर सहित बोंली निवाई चाकसू शिवाड कलकत्ता किशनगढ़ भिण्डर इच्छलकरन जी उदयपुर झिलाय एवं बम्बई के अनेक श्रावको ने अन्तिम यात्रा में भाग लिया। विमल जौंला एवं पवन बोहरा ने बताया कि राष्ट्र गौरव आचार्य श्री का संध सहित झिलाय बोंली रोड स्थित गोशाला पर ठहराव किया जहां से विहार करते हुए झिलाय मे जैन अग्रवाल इण्डस्ट्रीज मे रात्रि विश्राम किया। जौंला ने बताया कि आचार्य श्री शनिवार की दोपहर में निवाई मे मंगल प्रवेश करेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *