पर्युषण महापर्व बड़े हर्ष उल्लास साथ मनाने की तैयारी

धर्म

पर्युषण महापर्व बड़े हर्ष उल्लास साथ मनाने की तैयारी

नौगामा

पर्वाधिराज महापर्वपर्युषण दिनांक 28 अगस्त से शुभारंभ हो रहे हैं इस हेतु आज नौगामा नगर में विशेष तैयारी की जा रही है 1008 आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर समवशरण मंदिर सुखोदय तीर्थ नसिया जी मैं विशेष तैयारी की गई है झालर पनिया एवं विद्युत सजा से सजाया गया है

 

प्रतिदिन प्रातः तीनों मंदिरों में विशेष शांति धारा अभिषेक बड़े भक्ति भाव से भोपाल के गीतकार के मधुर स्वर लहरों के साथ बीना मध्य प्रदेश से पधारे संजय भैया विधान आचार्य रमेश चंद्र गांधी वीना दीदी के सानिध्य में पूजन की जाएगी पूजन के बाद तत्वार्थ सूत्र का वाचन एवं दोपहर में भैया जी द्वारा प्रवचन एवं शाम को पंडाल में महा आरती के बाद जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम मनीषा नानावटी के सानिध्य में होंगे

 

 

प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि नवयुग मंडल नोगामा 16 सदस्य परम पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी के संस्कार शिविर में भाग लेने हेतु अशोकनगर मध्य प्रदेश गए हैं आज इस अवसर पर जैन समाज द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *