मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज संघ का पिछिका परिवर्तन संपन्न पूज्य मुनि श्री की पुरानी पिच्छिका लेने का सौभाग्य गुणायतन सीईओ सुभाष जैन को मिला
सम्मेदशिखर
पूज्य गुणायतन प्रणेता प्रमाण सागर महाराज संघ का पिच्छिका परिवर्तन भक्ति भाव और भव्यता के साथ गुणायतन परिसर में संपन्न हुआ। इस पुनीत बेला में भारी संख्या में भक्तों का जमावड़ा रहा। आयोजन की भव्यता देखते बन रही थी। आयोजन परिसर जय जय गुरुदेव की जयकारों की गूंज से गुंजायमान था।
इस अवसर पर गुरुदेव द्वारा लिखित ग्रंथ का विमोचन किया गया जो ट्रस्ट मंडल द्वारा किया गया। पूज्य गुरुदेव की पुरानी पिच्छिका ट्रस्ट के सीईओ को प्राप्त हुई। इस अवसर पर समस्त देश के भक्त मौजूद रहे जिन्हे निर्मित भव्य जिनालय के बारे में जानकारी दी गई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
