आर्यिका रत्न 105 विशुद्व माताजी का डिग्गी ग्राम में 74वां अवतरण दिवस मनाया गया जोर जोर से* *चरण पखार भक्तो ने लिया गुरु माँ का मंगलआशीष*

धर्म

J *आर्यिका रत्न 105 विशुद्व माताजी का डिग्गी ग्राम में 74वां अवतरण दिवस मनाया गया जोर जोर से*

*चरण पखार भक्तो ने लिया गुरु माँ का मंगलआशीष*

डिग्गी/
मालपुरा तहसील के डिग्गी ग्राम में आज आर्यिका रत्न 105 विशुद्ध मति माताजी का 740वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस भव्य कार्यक्रम में जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने शिरकत करते हुए बताया कि


गणिनी प्रमुख आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी का 74 वा अवतरण दिवस जाट समाज धर्मशाला मे गुरुवार को मनाया गया कार्यक्रम से पूर्व बुधवार की बेला में संध्या में भक्ति भाव के साथ भक्तो द्वारा गुरु माँ की मंगल आरती की गई। वही सुबह से भक्तो का आना जाना लगा रहा व चरण पखार भक्तो ने गुरु माँ का मंगल आशीष लिया, इस अभूतपूर्व बेला में गुरु माँ का मंगल पूजन किया गया जो भक्ति से ओत प्रोत रहा तथा अष्ट द्रव्यों के अलग अलग थाल सजाकर आकषर्क रूप से विभिन्न व्यंजनों के द्वारा पूजन कर समर्पित किया गया, वही NSM ग्रुप पुरानी टोंक द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति दी जो अलोकिक थी , वही मंच तक जय जयकारों के साथ गुरु माँ को लाया गया जहां परिचय कराओ इनका की प्रस्तुति दी गयी, और गुरु माँ विशुद्ध गान किया गया।

 

वही जिला प्रमुख सरोज बंसल मोजूद रही साथ ही पीछी जैन द्वारा अलोकिक प्रस्तुति दी गयी। बालिका मंडल द्वारा भव्य मंगलाचरण किया ,इस अवसर गणिनी गुरु माँ का भव्य पिच्छीका परिवर्तन हुआ इस अनुपम बेला में गणिनी आर्यिका विज्ञमती माताजी को गणिनी पद के नवीन सिहासन पर आरूढ़ किया गया। कार्यक्रम समापन बाद आर्यिका श्री ने सभी भक्तजनों को मंगलमय आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में निखार डिज़ाइनर जयपुर के नरेंद्र -शारदा पाटनी, बाबू लाल ईटूंदा, महेंद्र बड़जात्या, अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान महावीर बावड़ी, जैन मीडिया प्रवक्ता राजाबाबु गोधा, जैन मीडिया प्रवक्ता अभिषेक लुहाडिया रामगंज मंडी,एडवोकेट सुरेंद्र मोहन जैन मालपुरा, सहित सारे सकल जैन समाज ने कार्यक्रम में शिरकत कर शोभा बढ़ाई।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *