सम्पूर्ण जैन समाज की आस्था का केंद्र पावन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र बचाने के लिए फागी सहित परिक्षेत्र के सकल जैन समाज ने फागी उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन* जैन समाज ने सभी प्रतिष्ठान बंद करके अहिंसक रुप से आंदोलन के रुप में निकाला मोन जुलूस

धर्म

सम्पूर्ण जैन समाज की आस्था का केंद्र पावन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र बचाने के लिए फागी सहित परिक्षेत्र के सकल जैन समाज ने फागी उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन* जैन समाज ने सभी प्रतिष्ठान बंद करके अहिंसक रुप से आंदोलन के रुप में निकाला मोन जुलूस

 

फागी

फागी सहित परिक्षेत्र के सकल जैन समाज की ओर श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र बचाओ आंदोलन के तहत आज दोपहर 3:00 बजे सम्पूर्ण सकल जैन समाज, विभिन्न महिला मंडलों, एवं समाज के विभिन्न युवा मंडलों के बेनर तले एतिहासिक रैली के द्वारा अहिंसक रुप से मोन जुलूस निकाला गया, कार्यक्रम में आज जैन समाज ने सारे प्रतिष्ठान रखें, जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि उक्त मोन जुलुस पार्श्वनाथ चैत्यालय से मेन बाजार में होते हुए, जयपुर रोड मुख्य चोराहा होते हुए, फागी उपखण्ड कार्यालय पर पंहुचा, जहां पर पावन तीर्थ श्री सम्मेद शिखर को पवित्र जैन तीर्थ घोषित करवाने हेतु उपखण्ड अधिकारी को देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री , झारखंड के मुख्यमंत्री, तथा राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया और ज्ञापन में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, तथा सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, फागी पंचायत समिति पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा तथा जैन महासभा के राजाबाबू गोधा ने संयुक्त रूप से बताया कि झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय ने शाश्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेदशिखर को वन्यजीव अभ्यारण्य का भाग घोषित कर दिया गया है ,इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत पर्यावरण पर्यटन एवं अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देने वाली अधिसूचना बिना जैन समाज से आपत्ति एवं सुझाव लिए जारी कर दी है, इसका देश का समग्र जैन समाज सख्त विरोध करता है, सम्मेद शिखर की पवित्रता एवं स्वतंत्र पहचान को नष्ट करने के लिए झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन को रद्द करवाकर पर्वतराज एवं मधुबन क्षेत्र को पवित्र जैन तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की सारा समाज सरकार से मांग करता है, कार्यक्रम में समाज सेवी सोहनलाल झंडा ने बताया कि पवित्र क्षेत्र से जैन समाज छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा अन्यथा देश व्यापी आंदोलन किया जाएगा, मोहनलाल झंडा एवं केलास कलवाड़ा ने बताया कि क्षेत्र को मांस ,मदिरा, बिक्री मुक्त पवित्र जैन तीर्थ घोषित किया जाए,एडवोकेट विनोद जैन एवं जयकुमार गंगवाल चकवाडा ने बताया कि यह क्षेत्र बीस तीर्थंकरों एवं करोड़ों मुनियों की निर्वाण स्थली होने के कारण श्री सम्मेद शिखर का कण कण समस्त जैन समाज के लिए पूजनीय एवं वंदनीय है। उक्त कार्यक्रम में मोहनलाल झंडा,केलास कलवाड़ा, सोहन लाल झंडा, रामस्वरूप मंडावरा, महावीर कठमाना,चम्पालाल जैन,अग्रवाल समाज फागी के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज फागी के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, फागी समिति के पूर्व प्रधान महावीर जैन, पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, सरावगी समाज के संरक्षक केलास कासलीवाल, सुरेश सांघी,पंडित संतोष बजाज, पंडित केलास कडीला,सोभागमल धाबड धींगा, सुरेश मांदी, भागचंद कासलीवाल, नवरत्न कठमाना,हरकचंद झंडा, रमेश बजाज,शिखर मोदी, सत्येन्द्र झंडा, नरेंद्र कासलीवाल, रमेश बावड़ी,पारस नला,पदम बजाज, कमलेश कठमाना, महावीर मोदी, राजेंद्र मोदी,महेंद्र बावड़ी, त्रिलोक पीपलू, शांतिलाल धमाना, विरेन्द्र दोषी, टीकम गिन्दोडी,पवन गंगवाल, एडवोकेट रवि जैन, राजेश छाबड़ा, बाबूलाल पहाड़िया,पवन कागला, अनिल कठमाना, सुरेंद्र पंसारी, अशोक चोधरी,अशोक गिंदोडी, अशोक कागला, एडवोकेट विकास नला,कमलेश चोधरी, मितेश लदाना, मनीष गोधा, ललित मांदी, तथा नरेंद्र गंगवाल, जयकुमार गंगवाल, राजेंद्र काका , एडवोकेट विनय गंगवाल, शिखर गंगवाल चकवाड़ा, एडवोकेट पंकज जैन चौरु,एडवोकेट राजेंद्र जैन बज नीमेडा, रोहित बाकलीवाल चकवाड़ा, संदीप जैन चित्तोड़ा, शिखर बाकलीवाल रेनवाल, रमेश जैन पीपला,प्रकाश गंगवाल,केलास गंगवाल, महावीर बाकलीवाल, सुरेंद्र पाटनी, राजेंद्र पाटनी राजकुमार कासलीवाल चौरु,प्रेमचंद गोधा लदाना,

 

 

 

 

त्रिलोक एल आई सी, तथा राजाबाबू गोधा सहित परिक्षेत्र का

सारे जैन समाज एवं महिलाओं ने उक्त कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम में चकवाड़ा, चौरू,मंडावरीमंडावरा ,नारेडामेहंदवास निमेड़ा,चित्तौड़ा,गोंहदी, रेनवाल, लदाना,सहित आस पास के सभी गांवों एवं कस्बों से श्रावक जन उपस्थित थे। उक्त मोन जुलूस का संचालन फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा ने किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *