29 वर्षो के बाद विशिष्टमति माताजी के आगमन से पचेवर में हर्ष की लहर
डिग्गी
प०पू० गणिनी आर्यिका 105 श्री विशुद्धमती माताजी की प्रियाग्र आज्ञानुवर्तिनी शिष्या प०पू० गणिनी आर्यिका 105 श्री विशिष्टमति माताजी ससंघ का डिग्गी से मंगल विहार 17 जनवरी 2022 सोमवार दिन में 1 बजे होकर रात्रि विश्राम मलिकपुर में
तथा 18 जनवरी 2022 मंगलवार को पचेवर में लगभग 29 वर्ष के दीर्घ अन्तराल के पश्चात मंगल प्रवेश होना सम्भावित माना जा रहा है इतने लंबे अंतराल के बाद आगमन की सूचना से पचेवर वसियो में हर्ष की लहर है। व आगमन को लेकर आतुर है।
इस सूचना सभी साधर्मी बन्धु समुचित व्यवस्थाओ में तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करने व पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
