मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में एक नही चार शिलान्यास होगे

धर्म

मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के सानिध्य में एक नही चार शिलान्यास होगे
सिरोंज
17/01/2022 सोमवार को सन्त शिरोमणि आचार्य श्री 108 विधासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि पुंगव 108 सुधा सागर ज महाराज संघ सानिध्य में दिनांक 17/01/2022 दिन सोमवार को एक नही चार शिलान्यास होंगे। जानकारी देते हुए राकेश जैन सिरोंज ने बताया गुरुदेव की कृपा जमकर और बरसी तो ऐसी बरसी छप्पर फाड़ के। वर्षो की प्रतीक्षा के उपरांत जहां जिनोदय तीर्थ क्षेत्र नसियां पर गुरुदेव के चरण पढे, पूरा अंचल में धर्म की गंगा में बह गया ।
सभी को ज्ञात है, जिनोदय तीर्थ गुरुदेव का पहला तीर्थ क्षेत्र है। यहां नंदीश्वर जिनालय का कार्य एवं त्रिमूर्ति जिनालय का कार्य तीव्र गति से चल रहा है । वहीं इस क्षेत्र पर गुरूजी का आशीर्वाद ऐसा मिला कि 7 दिन में ही त्रिकाल चोबीसी,समवशरण मंदिर एवं संत सुधा सागर इन्टर् नेशनल स्कूल, एवं जीव दया केंद्र गौ शाला का शिलान्यास दोपहर 1/30 बजे से जिनोदय तीर्थ क्षेत्र नसियां पर होने जा रहा है।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *