स्वर कोकिला आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी का बड़नगर में हुआ मंगल आगमन
बड़नगर
मालवा की धर्म परायण नगरी बड़नगर में आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या स्वर कोकिला पूर्णमति माताजी संघ का शुक्रवार की प्रातः बेला में मंगल आगमन हुआ। व समाज जन ने के भव्य अगवानी की वह नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष सन्तशिरोमणी आचार्य108 श्री विद्यासागर जी महाराज की सुशिष्या प.पू. आर्यिका 105 श्री पूर्णमति माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश बड़नगर में हुआ। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष श्री अभय टोंग्या,श्री पुर्व विधायक मुकेश पण्ड़या, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम शर्मा, अंकीत पाटोदी,समाज जन ने माताजी आगवानी की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। भारी संख्या में भक्तों का हुजूम देखने को मिला। मांगलिक बेला में गुरु मां की बैंड बाजों जयकारों के बीच गुरु मां की अभूतपूर्व आगवानी की गई। भव्य जुलूस में ढोल नगाड़ों के बीच माताजी को संघ सहित नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए तेरापंथी गोठ बड़ा जैन मंदिर गांधी चौक स्वाध्याय भवन लाया गया।
अंतर्मन को जानो बाहर की ओर विमुख ना हो पूर्णमति माताजी
![]()
![]()
![]()
इन मांगलिक पलों में माताजी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि अंतर्मन को जानो, बाहर की ओर विमुख ना हो। उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि आचार्य विद्यासागरजी महाराज का नाम जपते रहते हैं। उन्होंने कहा गुरुदेव के श्री मुख से बडनगर का नाम तीन बार निकला। बडनगर का जिक्र करते हुए माताजी ने कहा की बड़नगर वाले बहुत सौभाग्यशाली हैं जो गुरुदेव ने बडनगर का नाम लेकर कहा कि बड़नगर होकर ही जाना है। पूज्य माताजी सानिध्य में बड़नगर में इंद्र ध्वज महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

