मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने की सम्मेद शिखर तीर्थ के पर्वत की परिक्रमा

पारसनाथ
विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने 2500 भक्तों के साथ पारसनाथ पर्वत की परिक्रमा की। पूज्य मुनि श्री ने पर्वत की परिक्रमा सोमवार से शुरू की वह मंगलवार की प्रातः बेला में परिक्रमा को पूर्ण कर मधुबन आए।
गुणायतन ट्रस्ट द्वारा पूर्व में ही पारसनाथ पर्वत की परिक्रमा की विशेष तैयारी की गई थी। इस व्यवस्था में हर 10 किलोमीटर पर यात्रियों के लिए चाय एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। पर्वत की यह परिक्रमा लगभग 54 किलोमीटर की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
