संत सुधासागर पब्लिक स्कूल भूमि का पूजन
सवाईमाधोपुर
सन्त शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागरजी के शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागरजी की प्रेरणा से आज का बच्चा कल का भविष्य है की भावना को ध्यान में रखते हुए गत दिवस शनिवार 15 जनवरी को आलनपुर स्थित चमत्कारजी बाग की पावन धरा पर सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में संत सुधासागर सीनियर सैकंडरी पब्लिक स्कूल निर्माण के लिए भूमि का पूजन किया गया।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि समाज अध्यक्ष रमेश चंद कासलीवाल की गरिमामयी मौजूदगी एवं पंडित आशीष जैन शास्त्री के निर्देशन में विद्यालय समिति के गौरवशाली अध्यक्ष पंकज भसावड़ी,अध्यक्ष सुशील सौगानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश जैन श्रीमाल,मंत्री नरेश बज व कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पांड्या सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मांगलिक क्रियाओं के साथ ज्ञानोउपयोगी विद्यालय की भूमि का विधिवत पूजन किया।
इस मौके पर कार्यकारिणी
के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों में शैक्षणिक,नैतिक एवं धर्म संस्कारयुक्त शिक्षा की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी का सहयोग लेकर स्कूल निर्माण का संकल्प लिया। साथ ही
जिनेंद्र देव से स्कूल के सफल निर्माण की मंगल कामना की।
इस दौरान समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
