जिनसहस्त्रनाम अनुष्ठान मे इन्द्र इन्द्राणियो भक्ति नृत्य
करते हुए मंडल विधान में 1008 महाअर्ध्य समर्पित किये

निवाई :
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ससंध के सानिध्य में सन्त निवास नसियां जैन मंदिर पर जिन सहस्त्रनाम मण्डल विधान अनुष्ठान रविवार को अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। जिसमें 108 श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान मे बैठकर पुण्यार्जन किया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि सन्त निवास पर मण्डल विधान के शुभारंभ सोधर्म इन्द्र ओमप्रकाश महेन्द्र कुमार चंवरिया, धनपति कुबेर इन्द्र सुरेश कुमार महेन्द्र कुमार भाणजा, ईशान इन्द्र महावीर प्रसाद विक्रम कुमार पराणा, माहेन्द्र इन्द्र प्रेमचंद अरविन्द कुमार सोगानी, सानत इन्द्र पदमचंद राजेन्द्र कुमार सांवलिया एवं कार्यक्रम के वात्सल्य भोजन पुण्यार्जक धर्मचन्द चंवरिया को कोरोना निवारण एवं विश्व में शांति एवं समृद्धि की कामना के लिए श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सोभाग्य प्राप्त हुआ।

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व सुनील भाणजा ने बताया कि अनुष्ठान की शुरुआत सुरेश पाटनी, मनोज पाटनी एवं पारस पराणा ने भगवान शांतिनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। विधान मे विधानाचार्य सुरेश कुमार शास्त्री के मंत्रोच्चार द्वारा सबसे पहले समवशरण के बीच जिनेन्द्र देव को जयकारों के साथ विराजमान किया, एवं मण्डल जी पर मंगल कलशों की स्थापना कर विनय पाठ की वन्दना की।
जौंला ने बताया कि विभाश्री माताजी द्वारा रचित जिनसहस्त्रनाम विधान का उच्चारण करके सभी इन्द्र इन्द्राणियो ने मण्डप पर 1008 श्री फल समर्पित किए। विधान के मध्य गायक कलाकार अजीत काला, गायिका कोमल जैन, ज्ञानचंद सोगानी एवं विमल जौंला ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। विधान मे नित्य पूजा गणाचार्य विराग सागर महाराज की पूजा विभाश्री गुरुमां पूजा के साथ पूजार्थियो ने जिनसहस्त्रनाम मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना भक्ति भाव से की। इस अवसर पर महावीर प्रसाद गोधा, नेमीचंद गंगवाल,अनिल भाणजा, दिनेश सोगानी, त्रिलोक रजवास, महेन्द्र काला, चेतन चंवरिया, पदमचंद जैन,नीरज जैन, राजेश गिन्दोडी, ज्ञानचंद सोगानी, अजीत काला, सोभागमल सोगानी,
विमल सोगानी ,आशीष चंवरिया, कविता भादणजा, पिंकी कठमाणा, राजूल जैन, शकुंतला भाणजा सहित कई इन्द्र इन्द्राणी मौजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
