आर्यिका प्रशांतमती माताजी संघ की हटा नगर में हुई मंगल अगवानी
हटा
आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की शिष्य आर्यिका 105 प्रशांतमति माताजी संघ की बुंदेलखंड की काशी कही जाने वाली नगरी हटा में मंगल आगमन हुआ। पूज्य माता जी का जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर आया।
पूज्य आर्यिका संघ का इस वर्ष का वर्षायोग गढ़ाकोटा में हुआ। वर्षा योग स्थल से चलकर माताजी बांसा, दमोह, वनगांव, लुहारी होते हुए हटा में मंगल आगमन हुआ। संभावना व्यक्त की जा रही है। की पूज्य माताजी की शीतकालीन वाचना यहीं पर होगी। संघ में ब्रह्मचारिणी नूतन दीदी व मीना दीदी साथ में है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

