आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन नेजरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल और वस्त्र

धर्म

आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन नेजरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल और वस्त्र

भिंडर

आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन ,भींडर द्वारा आचार्य सुनील सागरजी महाराज की मंगल प्रेरणा से प्रारंभ स्वेटर एवं कंबल वितरण अभियान के तहत भटेवर क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को कंबल वस्त्र, शर्ट ,टी शर्ट और छोटे बच्चों को बिस्किट पैकेट वितरित किए गए । इस अवसर पर संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार, कैलाश शर्मा ,दिलीप आमेटा कुशाल सिंह शक्तावत मौजूद थे। इसके साथ ही बाल विद्यामंदिर स्कूल ,करणपुर में तीन जरूरतमंद विधार्थियो को स्कूल यूनिफॉर्म वितरण की।

 

 

 

 

 

 

 

संस्थानिदेशक अनिल स्वर्णकार ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा 25 नवंबर से निरंतर भिंडर कानोड़ वल्लभनगर क्षेत्र में जरूरतमंद विधार्थियो को स्वेटर और गरीब लोगो को कंबल वितरण किए जा रहे है।


फाउंडेशन द्वारा अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर 34 जरूरतमंद लोगो को कंबल और 260 बच्चो को स्वेटर वितरित किए गए हैं।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *