एक महान गुरुभक्त नरेंद्र शाह के अल्पवय में निधन से भारी शोक की लहर-

धर्म

*एक महान गुरुभक्त नरेंद्र जी शाह के अल्पवय में निधन से भारी शोकलहर-
सागवाड़ा
जब सेवा भावी धर्मनिष्ट व्यक्तित्व जब हमारे बीच से चला जाता है तो समाज को नगर को राष्ट्र को एक अपूरणीय क्षति होती है आज निश्चित रूप से दुख और पीड़ा का विषय है की ,पूज्यवर आचार्य श्री कनकनन्दी जी गुरूराज व राष्ट्रगौरव चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर जी गुरूराज सहित समस्त गुरु भगवन्तों की सेवा में अग्रणी रहने वाले वागड के सुप्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी श्रीमान नरेंद्र केसरीमल शाह सागवाडा जो कि श्री समाज के सम्मानित ट्रस्टी थे,उनकी धर्मपत्नी भी श्रीमती प्रेरणा शाह आदिसागर अंकलीकर महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा है।
ऐसे श्री सुनीलसागर युवासंघ भारत के मार्गदर्शक व छत्रछाया श्रीमान नरेंद्र शाह जो पिछले दो वर्ष में असाध्य रोग से लड़ते हुए भी गुरु सेवा में सदैव अग्रणी रहे। जो सचमुच समाज के लिए एक आदर्श है। यह विधि का विधान है, और आयुकर्म की बाध्यता से आज 18 अगस्त को उनका देवलोकगमन हो गया।
यह स्वयम भले आज इस दुनिया से विदा हो गए लेकिन इनकी गुरुभक्ति सेवा सबके लिए सदैव अनुकरणीय रहेगी। परम पिता परमात्मा एवम पूज्य गुरुदेव के श्री चरणों मे नमन करते हुए प्रार्थना करते है कि मातृतुल्य श्रीमती प्रेरणा शाह व उनके परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की असीम शक्ति मिले। ऐसे व्यक्तित्त्व समाज मे बिरले ही होते है। यदि इनके गुणों को हम सब भी अंगीकार कर पाए तो यही उनके प्रति सच्ची विनयांजलि होगी।
नमन कर्ता
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *