वर्धमान सागर महाराज व अजीत सागर महाराज का महासमागम
श्री महावीरजी
विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जो इन दिनों भक्तों का सैलाब लिए हुए है वहां आचार्य वर्धमान सागर महाराज व विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य अजीत सागर महाराज का महा समागम देखने को मिला इस महा समागम में आचार्य भगवंत की वात्सल्यता देखने को मिली एवम मुनि श्री अजीत सागर महाराज की विनय शीलता परिलक्षित हुई। मुनि श्री अजीत सागर महाराज ने हर प्रवास के बाद आगरा की ओर मंगल विहार किया संभावना व्यक्त की जा रही है 4 दिसंबर तक आगरा छीपीटोला में मंगल प्रवेश होगा।
पूज्य संघ की आज प्रातःकाल 12किलोमीटर चलकर डिन्डोराग्राम के स्कूल में आहार चर्या संपन्न होगी।
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
