आचार्य वैराग्य नन्दी महाराज ससंघ का 3 दिसंबर को श्री महावीर जी में होगा भव्य मंगल प्रवेश -बुधवार को दौसा में उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज से होगा भव्य मंगल मिलन -पदमपुरा से हुआ मंगल विहार -प्रतिदिन 30 किलोमीटर का कर‌ रहे पद विहार

धर्म

आचार्य वैराग्य नन्दी महाराज ससंघ का 3 दिसंबर को श्री महावीर जी में होगा भव्य मंगल प्रवेश -बुधवार को दौसा में उपाध्याय उर्जयन्त सागर महाराज से होगा भव्य मंगल मिलन -पदमपुरा से हुआ मंगल विहार -प्रतिदिन 30 किलोमीटर का कर‌ रहे पद विहार
जयपुर –
आचार्य 108 वैराग्य नन्दी महाराज ससंघ का 21 पिच्छिकाओं सहित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी में शनिवार,3 दिसम्बर को भव्य मंगल प्रवेश होगा। इससे पूर्व आचार्य श्री ससंघ का बुधवार,30 नवम्बर को प्रातः दौसा के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में। उर्जयन्त सागर महाराज से भव्य मंगल मिलन होगा।

आचार्य श्री ससंघ डूंगरपुर जिले के रामगढ़ कस्बे से चलकर भीलवाड़ा जहाजपुर ,केकड़ी ,बघेरा, टोंक ,निवाई ,चाकसू, होते हुए रविवार,27 नवम्बर को सायंकाल श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा पहुंचे जहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार,28 नवम्बर को दोपहर बाद श्री महावीर जी की ओर मंगल विहार कर गये। मंगलवार,29 नवम्बर को प्रातः मोहनपुरा के श्री दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पी डब्ल्यू डी चौकी में आहार चर्या हुई।

 

आचार्य श्री ससंघ सहित शनिवार 3 दिसंबर को श्री महावीरजी पहुंचेंगे। जहा चल रहे भगवान महावीर के महामस्तकाभिषेक महोत्सव में शामिल होकर भगवान महावीर के दर्शन लाभ प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ सहित अन्य साधु संतों से भव्य मंगल मिलन होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *