गाँव गुन्सी विज्ञा तीर्थ पर पहुंचकर नगरपालिका चेयरमैन दिलीप ईसरानी ने भारत गौरव का लिया आशीर्वाद 

धर्म

गाँव गुन्सी विज्ञा तीर्थ पर पहुंचकर नगरपालिका चेयरमैन दिलीप ईसरानी ने भारत गौरव का लिया आशीर्वाद
निवाई : गुन्सी

गाँव गुन्सी मे चल रहे दो दिवसीय सहस्त्र कूट जिनालय के शिलान्यास कार्यक्रम मे भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी से निवाई नगरपालिका चेयरमैन दिलीप ईसरानी ने माताजी के समक्ष श्री फल भेंटकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन आल इंडिया जैन प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक शास्त्री एवं आशीष शास्त्री दमोह जबलपुर एवं जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा एवं सुनील भाणजा ने किया।

 

इनके साथ पार्षद महेन्द्र जैन, नितिन जैन एवं जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला निवाई , राष्ट्रीय प्रवक्ता राजाबाबू गोधा फागी , एवं सत्यनारायण मोठूका शंभु कठमाणा ज्ञानचन्द सोगानी पहाड़ी नीरा जैन रामपाल चंवरिया त्रिलोक रजवास एवं त्रिलोक सिरस आदि मौजूद थे। इस दौरान गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी ने धर्म सभा को सम्बोधित किया।और चेयरमैन दिलीप ईसरानी को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन दिलीप ईसरानी का जैन समाज एवं वर्षायोग कमेटी के नेमीचंद गंगवाल महावीर प्रसाद पराणा विष्णु बोहरा सुनिल भाणजा ने पगड़ी पहनाकर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *