गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी को राजकीय अतिथि दर्जा देने की मांग लोकसभा अध्यक्ष से की
नई दिल्ली
इस युग सर्वाधिक दीक्षा पदयात्री भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी को राजकीय अतिथि दर्जा देने की मांग लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से की गई।
इसके लिए उन्हें संघपति श्री कैलाशचंद जैन, अजय जैन, जगदीश जिंदल आदि ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर यह मांग की। एवम उन्हें माताजी की सम्मेद शिखर जी की तीर्थ वंदना पदयात्रा का शुभारंभ करने हेतु ग्वालियर आने का भी आग्रह किया गया। इस हेतु उन्हें एक पत्र दिया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
