श्री महावीरजी जयपुर से जाएंगे हजारों श्रद्धालु राष्ट्रीय कवि सम्मेलन -कविताओं के माध्यम से बहेगी महावीर के गुणों की गंगा-
जयपुर –
दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी के चल रहे आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले के अन्तर्गत बुधवार को कटला पश्चिम प्रांगण में भगवान महावीर की पूजा का संगीतमय आयोजन किया गया।इस मौके पर श्रद्धालु गण भक्ति में झूम उठे।
अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुधान्शु कासलीवाल एवं मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि प्रात:काल श्री जी का अभिषेक मुनि 108 चिन्मयानंद सागर महाराज के सानिध्य में पंडित मुकेश जैन शास्त्री द्वारा अभिषेक एवं शांति धारा मंत्रोच्चारण के साथ की गई।

दोपहर में भगवान महावीर की संगीतमय पूजा का आयोजन किया गया । इस मौके पर इन्द्र -इन्द्राणियों तथा श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ नृत्य करते हुए अष्ट द्रव्य के अर्घ्य चढाये। श्री वीर संगीत मण्डल जयपुर के निर्देशन में आयोजित इस पूजा में क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुधान्शु कासलीवाल, मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाव सहित भगवान महावीर के गुणों की आराधना कर सुख समृद्धि और शांति तथा क्षेत्र के विकास की मंगल कामना की। गुरुवार 06 अप्रैल को रात्रि में सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का विशाल आयोजन किया जाएगा।
प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि दोपहर में कटला प्रांगण के पश्चिमी पांडाल में श्री वीर संगीत मंडल जयपुर के द्वारा भक्ति संध्या के साथ सामूहिक पूजन की गई । अशोक गंगवाल एवं विमल पाटनी के निर्देशन में आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए।
सायकाल 7:00 बजे कटला पश्चिमी पांडाल में महावीर स्वामी की 108 दीपको के साथ भक्तिमय सामूहिक आरती की गई, तत्पश्चात कटला पूर्वी पांडाल में शास्त्र प्रवचन किए गए।
क्षेत्र पर आए हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।
राग से वैराग्य की ओर नाटिका का मंचन
, 04 अप्रैल को रात्रि में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संगिनी फारम एवर जयपुर द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम राग से वैराग्य की ओर प्रस्तुत किया गया। ग्रुप अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बिंदायका ने बताया कि दीप प्रज्वलन मंदिर प्रबंध समिति के सुधांशु कासलीवाल,महेंद्र पाटनी महावीर बिंदायका विवेक काला, सुभाष जैन प्रदीप जैन एवं अन्य गणमान्य सदस्यों के साथ किया गया। मंगलाचरण की भव्य प्रस्तुति प्रिया और रिद्धि के द्वारा दी गई ।महावीर जन्म उत्सव पर अद्भुत नृत्य नाटिका का मंचन शकुंतला , सुनीता गंगवाल ,उर्मिला ,मधु ,पुष्पा अलका ,शीला सुनीता आदि द्वारा किया गया ।
ग्रुप अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला बिंदायका ने बताया कि एक अकल्पनीय भव्य नाटिका राग से वैराग्य की ओर भी प्रस्तुत किया गया जिसमें सुलोचना ,अनीता ,सरोज, सीमा ,बीना ,बबीता ,पुष्पा, रिद्धि ,प्रिया ,रियांशी ,नक्श, अलका ,मधु आदि सभी सदस्याओं ने भाग लिया ।मंच का संचालन शानदार शायराना अंदाज में ग्रुप सचिव श्रीमती सुनीता गंगवाल द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष उर्मिला ने बताया कार्यक्रम में फेडरेशन के राजेश बड़जात्या, निर्मल संघी, पारस जैन आदि की ओजस्वी उपस्थिति रही। अविस्मरणीय कार्यक्रम के लिए सभी ने ग्रुप अध्यक्ष शकुंतला बिंदायका एवं संगिनी फॉरएवर ग्रुप के अन्य सदस्यों का आभार प्रकट किया।
इसी दिन सांस्कृतिक मंच पर रंगशाला एकेडमी इन्दौर द्वारा साधना मादावत महानाट्य प्रस्तुति दी गई। नाट्य प्रस्तुति देखकर दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो उठे।
पूर्वी पाण्डाल में महिला जागृति संघ जयपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक मंच पर वीणा कैसेट्स जयपुर द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य व लोकगीत कार्यक्रम गोरबंद की भव्य प्रस्तुति दी गई।
प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि गुरुवार 06 अप्रैल को श्री वीर संगीत मण्डल जयपुर के सहयोग से सामूहिक पूजा की जाएगी। अपराह्न 4.00 बजे उप जिला कलेक्टर एवं प्रबंधकारिणी कमेटी के अध्यक्ष द्वारा मेला निरीक्षण किया जाएगा। सायंकाल सामूहिक आरती के बाद श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति सांगानेर सम्भाग द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
