“शिक्षा कोई ऑफर नहीं है” — 24 वर्षों से बिना छूट के उत्कृष्टता की मिसाल बना गुरुकुल स्कूल धामनोद// से दीपक प्रधान की रिपोर्ट
हर वर्ष समय से पहले पूर्ण होते हैं प्रवेश, गुणवत्ता और विश्वास के दम पर बना धार जिले का अग्रणी विद्यालय
धामनोद।
आज के समय में जहां कई शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए छूट, ऑफर और फ्री सुविधाओं की घोषणा कर रहे हैं, वहीं धामनोद का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गुरुकुल स्कूल पिछले 24 वर्षों से बिना किसी प्रकार की छूट या फ्रीबीज के शिक्षा की गुणवत्ता और उत्कृष्ट परिणामों के आधार पर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

विद्यालय प्रबंधन का स्पष्ट मानना है कि शिक्षा कोई व्यापारिक वस्तु नहीं है जिसे छूट देकर बेचा जाए, बल्कि यह बच्चों के भविष्य के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसी विचारधारा के साथ गुरुकुल स्कूल ने हमेशा से अपने संसाधनों को छूट देने के बजाय आधुनिक अधोसंरचना, उन्नत शैक्षणिक सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित किया है।
गुरुकुल स्कूल में समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कक्षाएँ, विज्ञान प्रयोगशालाएँ, खेल सुविधाएँ, तकनीकी शिक्षा, सह-पाठयक्रम गतिविधियाँ और सुरक्षित शिक्षण वातावरण विकसित किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संस्था का उद्देश्य केवल प्रवेश बढ़ाना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, अनुशासित और संस्कारित नागरिक बनाना है।
शिक्षा की उत्कृष्ट गुणवत्ता और अनुशासन के कारण गुरुकुल स्कूल पर अभिभावकों का विश्वास लगातार बढ़ता रहा है। यही कारण है कि बिना किसी छूट या ऑफर के भी हर वर्ष विद्यालय के प्रवेश निर्धारित समय से पहले ही पूर्ण हो जाते हैं।
शैक्षणिक परिणामों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता, खेल और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में उपलब्धियों के आधार पर गुरुकुल स्कूल ने पिछले कई वर्षों से धार जिले के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि उनका विश्वास केवल एक सिद्धांत पर है —
“हम छूट नहीं देते, हम भविष्य बनाते हैं।”
“जहाँ शिक्षा बिकती नहीं, भविष्य बनता है — गुरुकुल स्कूल”में
