गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी ससंघ सम्मेद शिखर तीर्थ की ओर अपने कदम बढ़ाएगा

धर्म

गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी ससंघ सम्मेद शिखर तीर्थ की ओर अपने कदम बढ़ाएगा
ग्वालियर
परम पूज्य गुरु माँ भारत गौरव, सिद्धांतरत्न , ग्वालियर तिलक गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी ससंघ चतुर्मास स्थल चम्पाबाग की धर्मशाला, नई सड़क, लश्कर , ग्वालियर में विराजमान हैं।

पूज्या गुरु माँ गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी ससंघ शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी की तीर्थ वंदना हेतु अपने कदम बढ़ाएगा।

 

यह यात्रा चतुर्मास स्थल चम्पाबाग धर्मशाला, नई सड़क ग्वालियर से 04-दिसंबर-2022, रविवार को मध्यान्ह (दोपहर) 1.00 बजे प्रारम्भ होगी।

विहार का मार्ग

चम्पाबाग धर्मशाला, नई सड़क, ग्वालियर – मालनपुर – गौहद चौराहा – मेहगांव – भिण्ड – इटावा- कानपुर – लखनऊ – वाराणसी प्रयागराज (इलाहाबाद) – गया…..- ……..- सम्मेद शिखर जी की और रहेगा।

संकलित जानकारी
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *