श्रमण सूर्य आचार्य आदिसागर जी महाराज के दीक्षा दिवस पर
स्वेटर एवं कंबल वितरण अभियान का हुआ आगाज 50 बच्चो को बाटे स्वेटर, मुनिश्री शुभामसागर महाराज के हुए मंगल प्रवचन
भींडर ।
आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन भींडर (रजि.) के तत्वाधान में आचार्य आदिसागरजी महाराज का 110 वां मुनि दीक्षा दिवस,
मुनि श्री शुभम सागरज महाराज व मुनि श्री सक्षमसागर महाराज के सानिध्य में मनाया गया । दीप प्रज्वलन मदनलाल हाथी ने किया। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने पाद प्रक्षालन कर मुनिश्री को जिनवाणी भेंट की । दोनो मुनिश्री के मंगल प्रवचन हुए।
साथ ही आचार्य सुनील सागरजी महाराज की मंगल प्रेरणा से आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन द्वारा स्कूल विद्यार्थियों को

स्वेटर और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ समारोहपूर्वक हुआ। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी हितेश व्यास ने की। मुख्य अतिथि अभिनव जैन ,विशिष्ट अतिथि पार्षद कल्पना व्यास,मनीष आमेटा, अतुल आमेटा, प्रकाश शर्मा , अंबालाल चौबीसा, मदन लाल जैन, महेंद्र जैन नीमड़ी मौजूद रहे। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार और महेंद्र स्वर्णकार हर्ष चोबीसा ने अतिथियों का तिलक ,माल्यार्पण, ऊपरना , मोठडा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बच्चो को स्वेटर वितरण किए गए। वितरण में समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने ,दिगंबर जैन समाज झाडोल (फ), कन्हैयालाल गेबी लाल जैन,सौरभ जैन ,वीरेंद्र जैन , विजय सोनी ने आर्थिक सहयोग किया।
संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने बताया कि अभियान के तहत फाउंडेशन द्वारा 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक स्कूलो में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर और गरीब जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किए जाएंगे।
