छोटे छोटे गांव में भी बड़े बड़े कार्य संपन्न हो जाते है”समतासागर महाराज

धर्म

छोटे छोटे गांव में भी बड़े बड़े कार्य संपन्न हो जाते है”समतासागर महाराज
देवरी (सागर)

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज मुनि श्री महासागर जी महाराज मुनि श्री निष्कंप सागर जी महाराज तथा ऐलक श्री निश्चय सागर जी महाराज संघ का गुरुवार को जब धर्मनगरी नन्हीदेवरी में मंगल प्रवेश किया तो आसपास के ग्रामीण एवं टडा,केसली, सिलवानी, केवलारी, ,बेगमगंज, जेसीनगर, खुरई,सागर,विलहरा, सुल्तानगंज तथा सागर एवं रायसेन तथा विदिशा जिले के श्रद्धालुओं की भारी संख्या में मौजूदगी इस बात को सिद्ध कर रही थी कि अकेले नन्हीदेवरी को ही मुनिसंघ का इंतजार नहीं था बल्कि आसपास की जैन जैनेत्तर समाज भी वर्षो से वहु प्रतिक्षित अपने नगर गौरव मुनिमहाराज का इंतजार था। तथा जैसे ही मुनिसंघ ने मंगल प्रवेश किया तो चारों ओर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज और तीनों मुनिराज तथा ऐलक श्री की जयजयकार कर रहे थे। स्थान स्थान पर जन समूह में लोग खड़े हुये थे तथा पाटे पर थाली रखकर पाद प्रछालन एवं मंगल आरती उतारकर नगर एवं आसपास के जैन एवं जैनेत्तर समाज ब एलधु अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे थे।

दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विदिशा वालों ने बताया आज प्रातःकालीन आहार चर्या और सामायिक केवलारी में संपन्न होंने के पश्चात मुनिसंघ का मंगल विहार पंचकल्याणक स्थल नन्हीदेवरी की ओर हुआ लगभग 13 कि.मी मार्ग पर आसपास की जैन जैनेत्तर समाज के लोग इस मंगलविहार में साथ साथ चल रहे थे।

इस अवसर पर मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने धर्म सभा को आशीर्वाद देते हुये कहा आचार्य श्री का यह कथन कि “छोटे छोटे गांव में भी बड़े बड़े कार्य संपन्न हो जाते है” आप लोगों ने भव्य मंगल आगवानी कर यह सिद्ध कर दिया उन्होंने कहा कि आचार्य श्री हमेशा नन्हीदेवरी के बारे में कहते है कि “ग्राम भले ही छोटा हो लेकिन यंहा से बड़े बड़े महाराज धर्म के मार्ग पर आगे बड़े है”इस अवसर पर मुनि श्री महासागर जी महाराज ने कहा कि वत मुनि श्री समतासागर जी महाराज के साथ में दूसरी बार आया हुं। यहा आकर के ऐसा लग रहा है कि जब आगमन के समय में जैन समाज ही नहीं जैनेत्तर बधुओं में इतना अधिक उत्साह है, अश्व पर धर्म ध्वजा के साथ जोरदार मंगल प्रवेश हो रहा है,तो आने वाले समय में पंचकल्याणक महा महोत्सव के समय का वातावरण तो कुछ और ही अलग माहौल होगा। इस अबसर पर मुनि श्री निष्कंप सागर महाराज ने कहा कि जिस नगर और ग्राम में कोई भव्य आत्मा दीक्षा लेकर मोक्षमार्ग पर आगे बढ़ जाती है तो वह ग्राम सामान्य ग्राम नहीं होता बल्कि तीर्थ क्षेत्र बन जाता है,तो नन्हीदेवरी से एक नहीं बल्कि चार चार भव्य आत्माओं मुनि श्री समतासागर जी,समाधिस्थ मुनि श्री स्वभाव सागर जी आर्यिका संयममति माताजी एवं आर्यिका स्वभाव मति माताजी ने मोक्षमार्ग पर अपने कदम बढ़ाए,ऐसे तीर्थ क्षेत्र पर पंचकल्याणक संपन्न होंना ही बहुत बड़े गौरव की बात है।इस अवसर पर ऐलक श्री निश्चय सागर जी महाराज ने कहा कि नन्हीदेवरी से मेरा परिचय नया नहीं है इस ग्राम से मेरा परिचय बहुत पुराना है दीक्षा के पूर्व मेरी रिशेदारी होंने के कारण इस ग्राम में बार बार आना हुआ है,और अब तो धर्म की दृष्टि से मोक्षमार्ग की ओर बढ़ाने वाला भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव संपन्न होंने जा रहा है, उन्होंने कहा कि दूर से ही भव्य एवं नवीन जिनालय की धर्म ध्वजा की पताका नजर आ जाती है। मंगल अगवानी में श्री विद्यासागर नवयुवक मंडल बेगमगंज के दिव्यघोष के साथ बालिका मंडल तथा महिलामंडल अपनी विशेष वेशभूषा में मौजूद थे। इस अवसर पर पंचकल्याणक आयोजन समिति एवं सकल दि. जैन समाज ने सभी बाहर से पधारे अतिथियों एवं आसपास की जैन समाज एवं ग्रामीण बधुओ तथा प्रशासन का आभार प्रकट किया। आज के इस आयोजन में प्रमुख कटनी से सिंघई अजित कुमार पंचकल्याणक कमेटी के समन्वयक वर्धमान जैन गोल्डी,मथुरा से अशोक छाबड़ा, सिलवानी से जयकुमार भाई , सिंघई कौशल, संजय त्रिमूर्ति, सचिन जैन मेडीकल, विदिशा से सुनील जैन गड़ी, केसली से रुपचंद जी मुनीम साहब , गौरझामर से अध्यक्ष अरूण गुरहा टडा से समाज के अध्यक्ष संजय जैन, सागर से अनिल जैन अखिलेश जैन खुरई से उत्तमचंद जैन, दमोह से शैलैष जैन सहित अनेक कार्यकर्ताओं के साथ संघस्थ ब्रहम्चारी पारस भैया अमरावती शामिल हुये।
ज्ञातव्य रहे मुनिसंघ के सानिध्य में दिनांक 1 दिसंम्वर से7 दिसंम्वर तक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव तथा गजरथ महा महोत्सव एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। जिसमें संपूर्ण भारत से लगभग दस हजार व्यक्तियो के पधारने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर की तैयारियां वृहद स्तर पर चल रही है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *