परम पूज्य मुनिश्री 108 विशद सागर महाराज संघ का हुआ छबड़ा नगर में हुआ मंगल आगमन

धर्म

परम पूज्य मुनिश्री 108 विशद सागर महाराज संघ का हुआ छबड़ा नगर में हुआ मंगल आगमन
छबड़ा
संत शिरोमणि आचार्य १०८श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के शिष्य मुनि श्री 108 श्री विशद सागर जी महाराज (३ पिच्छी) ससंघ का मंगल विहार कुम्भराज से चल रहा है।

 

 

बुधवार की प्रातः बेला में पूज्य महाराज संघ का छबड़ा नगर में मंगल आगमन हुआ। 

जानकारी देते हुए नीरज जैन सेठी ने बताया की समाज बंधुओ ने नगर की सीमा पर स्थित गुगोर चौराहे पर पहुंचकर महाराज श्री संघ की अगवानी की एवं उन्हें जय जयकार करते हुए बैंड बाजों के साथ दिगंबर जैन मंदिर लाया गया जगह-जगह मुनि संघ की अगवानी करते हुए पद प्रक्षालन किया गया एवं उनकी मंगल आरती की गई। सभी समाज बंधु संत दर्शन पाकर काफी गदगद थे।

मुनि संघ ने जिनालय के दर्शन किए दर्शन उपरांत गुरुदेव की मंगलआहारचर्या संपन्न हुई। पूज्य गुरुदेव संघ का यह राजस्थान में प्रथम मंगल प्रवेश था और राजस्थान की भूमि पर पूज्य गुरुदेव मुनि श्री 108 विशद सागर महाराज की प्रथम मंगल आहारचर्या वह चरण वंदना का लाभ श्रीमान सुमत प्रकाश सेठी आवास को उनके अवतरण दिवस पर सौभाग्य प्राप्त हुआ सौभाग्य प्राप्त होने पर सेठी परिवार काफी गदगद हो गया।

समाज के अध्यक्ष श्रीमान प्रकाश चन्द लुहाड़िया ने बताया कि महाराज श्री संघ मध्य प्रदेश से बिहार करते हुए मंगलवार की संध्या बेला में गुगोर गांव पहुंचे एवं रात्रि विश्राम भी यही संपन्न हुआ। वहां के स्टाफ एवं प्रबंधक महोदय ने संतों की सेवा की एवं विशेष प्रबंधन किया महाराज श्री ने भी शाला परिवार को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। मंगलवार की बेला में छबड़ा समाज की ओर से वीरेंद्र पाटनी, जितेंद्र लुहाड़िया, लल्ला नरेंद्र पाटनी, राकेश लुहाड़िया, चेतन जैन, नीरज जैन, रोशनी जैन, ने मध्य प्रदेश के रामनगर कोहन ग्राम पहुंचकर मुनि संघ के चरणों में नमोस्तु निवेदित कर श्रीफल भेंट कर छबड़ा नगर में आगमन हेतु निवेदन किया। पूज्य महाराज श्री संघ का वर्षायोग 2024 गंजबासौदा में संपन्न हुआ था।रात्रि विश्राम कवाई में होगा।

पूज्य महाराज श्री संघ चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी की ओर अपने मंगल कदम बढ़ा रहे हैं क्षेत्र कमेटी गुरुदेव के आगमन को लेकर काफी उत्साहित है।

 


अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *