धर्म पुरुषार्थ पर बल देने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है -गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी
माताजी का विवेक विहार दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश – मंगलवार को होगा श्री मुनिसुव्रतनाथ पूजा विधान
जयपुर – 21 मार्च, 2022
– भाग्य और पुरुषार्थ, कर्म कमजोर होतो पुरुषार्थ से ही सफलता मिलती है। धर्म व पुरुषार्थ पर बल देने से इच्छित फल की प्राप्ति होती है। ये विचार गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी ने सोमवार को विवेक विहार के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में कहे। उससे पूर्व माताजी ससंघ का प्रातः 7.00 बजे सी – स्कीम के चित्तरंजन मार्ग से विहार होकर विवेक विहार के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः 10.00 बजे भव्य जुलूस के साथ मंगल प्रवेश हुआ।इस मौके पर महिला मण्डल की सदस्याओ तथा मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने भव्य अगवानी की।
मंदिर जी में आयोजित धर्म सभा में मंगल प्रवचन से पूर्व चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन, पाद पक्षालन एवं शास्त्र भेट के आयोजन किये गये। इस मौके पर स्थानीय समाज की ओर से स्वस्ति भूषण प्रवास व्यवस्था समिति के कमल बाबू जैन, शिखर चन्द कासलीवाल, विनोद जैन ‘कोटखावदा’, कैलाश चन्द, माणक चन्द, रमेश ठोलिया, भारतभूषण जैन, दीपक बिलाला सहित समाजश्रेष्ठी हेमन्त सोगानी, अनिल छाबड़ा, राज कुमार सेठी, विनय सोगाणी, सुरेश सबलावत आदि का स्वागत एवं सम्मान किया गया। धर्म सभा का संचालन अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर ने किया ।
प्रवचन के बाद गुरु माँ की आहार चर्या हुई। सायंकाल गुरु भक्ति व आनन्द यात्रा के बाद बैण्ड बाजों के साथ दीक्षार्थी दीदी की बिन्दौरी निकाली गई। मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन एवं महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार मंगलवार, 22 मार्च को प्रातः 6.15 बजे माताजी ससंघ राधा विहार के श्री संभव नाथ दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन के लिए जावेगी। मंदिर दर्शन पश्चात माताजी वापस विवेक विहार के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लौटेगी जहा प्रातः 7 बजे से माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री मुनिसुव्रतनाथ पूजा विधान का भव्य आयोजन किया जावेगा। प्रातः 9.00 बजे धर्म सभा में पूजनीया माताजी के मंगल प्रवचन होगें ।सायकांल गुरु भक्ति, महा आरती एवं आनन्द यात्रा का भव्य आयोजन होगा। बुधवार, 23 मार्च को प्रातः 7 बजे
विवेक विहार के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से श्याम नगर के लिए मंगल विहार होगा । प्रातः 8.00 बजे श्यामनगर के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन के बाद वशिष्ट मार्ग पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। जहां गणिनी आर्यिका 105 श्री गौरवमति माताजी ससंघ से भव्य मिलन होगा। मिलन के बाद मंदिर प्रांगण में धर्म सभा का आयोजन होगा। सायकांल गुरु भक्ति एवं आनन्द यात्रा का भव्य आयोजन होगा।
उपरोक्त जानकारी विनोद जैन ”कोटखावदा महामंत्री गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण प्रवास व्यवस्था समिति जयपुर ने प्रदान की।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
