*अजय किरण जी पांड्या ने लिया गुरुमाँ का मंगल आशीर्वाद*
गुन्सी
श्री दिगम्बर जैन सहस्रकूट विज्ञातीर्थ, गुन्सी (राज) में विराजमान गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि – जीवन में पैसा ही सब कुछ नहीं होता।

मनुष्य पैसे से बिस्तर तो खरीद सकता है पर नींद नहीं, पंखा-कूलर तो खरीद सकता है पर सुख-शांति नहीं। सच्चा प्रेम और वात्सल्य पाना हो तो किसी जरूरतमंद की सेवा, मदद करो। सच्चे प्रेम और वात्सल्य की कीमत अरबों-खरबों रुपयों से भी अधिक है।


गुरुभक्त अजय किरण जी पांड्या श्याम नगर जयपुर वालों ने माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया एवं निर्माणाधीन सहस्रकूट जिनालय का अवलोकन किया।


माताजी ससंघ की निर्विघ्न आहारचर्या सम्पन्न कराने का सौभाग्य पारसचंद जी चैनपुरा व संजू जी निवाई वालों ने प्राप्त किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
