आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज ब अमितसागर महाराज का हुआ महामिलन दो गुरू भाईयो का महामिलन
श्री महावीरजी
चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांति सागर महाराज के तृतीय पट्टाधीश आचार्य शिरोमणि धर्म सागर महाराज के प्रथम शिष्य वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्द्धमान सागर महाराज तथा अंतिम शिष्य प्रज्ञा श्रमण अमित सागर ज महाराज का भगवान बाहुबली मस्तकाभिषेक के 4 साल बाद आज अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में अभूतपूर्व मिलन हुआ ।
मिलन के समय पूरा वातावरण चाँदनपुर वाले भगवान महावीर , वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्द्धमान सागरजी और अमित सागर जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा ।

जब संतो के महामिलन होते हैं तो एक सुखद अनुभूति करा जाते हैं। सचमुच ज्ञान की गंगा धाराओं का यह महामिलन अभूतपूर्व था।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
