अभूतपूर्व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ पंचरंगी गणधर बलय एवं भक्तामर रिद्धि विधान!*

धर्म

*अभूतपूर्व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ पंचरंगी गणधर बलय एवं भक्तामर रिद्धि विधान!*

आगरा
आज शनिवार को कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर डी ब्लॉक मे दिनांक 18 व 19 नवंबर तक आर्यिका श्री अर्हश्री माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य मे नगर मे प्रथम बार आयोजित पंचरंगी परिधान एवं सामग्री मे गणधर बलय एवं भक्तमर महामंडल विधान बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ| इस अवसर पर पंचरंगी मांडले पर पंचरंगी दीप, ध्वज व श्रीजी के चरणों में अर्घ समर्पण किये| इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ में आहुति देकर विधान का समापन हुआ| चार कोड के चार महायज्ञन्यक बनने का सौभाग्य अनिल जैन FCI, अनिल जैन रईस,मनोज कुमार जैन बाकलीवाल व श्रीमती ऊषा पाटनी जी को मिला| सभी क्रियाएं विधानाचार्य सचिन जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मांगलिक क्रियाएं संपन्न की|

 

 

 

 

इस विधान में संगीत एवं स्वर श्रीमती शशि पाटनी एव संजय रपरिया आगरा ने किया| मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आर्यिका 105 अर्हंश्री माता जी ससंघ के के मंगल सानिध्य में भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन 20 नवंबर दिन रविवार को दोपहर 01:00 से श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमला नगर में आयोजित किया जाएगा| इस अवसर पर प्रदीप जैन PNC, शिखरचन्द जैन सिंघई, पारसबाबू जैन,राकेश जैन बजाज, नरेश लुहाढिया,महेश जैन,राजेन्द्र एडवोकेटकुमार मंगलम जैन, विनोद कासलीवाल,दीपचन्द जैन,अंकेश जैन,

मीडिया प्रभारी शुभम जैन समकित जैन,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
संकलन
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *