जैन समाज ने की जैन कल्याण बोर्ड के गठन की मांग- लगा सको तो बाग लगाओ-आग लगाना मत सीखो-आचार्य सुनील सागर-बडी चौपड़ की धर्म सभा में उमडे श्रद्धालु राजकीय अतिथि आचार्य सुनील सागर महाराज

धर्म

जैन समाज ने की जैन कल्याण बोर्ड के गठन की मांग-
लगा सको तो बाग लगाओ-आग लगाना मत सीखो-आचार्य सुनील सागर-बडी चौपड़ की धर्म सभा में उमडे श्रद्धालु
राजकीय अतिथि आचार्य सुनील सागर महाराज

जयपुर –
-जयपुर के घरो व दुकानों के रंग ही गुलाबी नहीं अपितु यहा के लोगों के दिल भी गुलाबी है।पराया दर्द जो समझे उसे इंसान कहते हैं।दिगम्बर तपस्वी से खुदा भी डरता है। इंसान अपने चरित्र से अमीर होता है।दिगम्बर संत को कोई नग्न कहता हो,फक्कड़ समझता हो लेकिन वो संदेश देता हैं कि चिंदी भी तुम्हारे साथ जानें वाली नहीं है। दिगम्बर संत की तपस्या में तो वो ताकत होती है कि वह दुनिया बदल सकता है।

 

 

 

 

ये उदगार बड़ी चौपड़ पर आयोजित विशाल धर्मसभा में दिगम्बर जैन आचार्य सुनील सागर महाराज ने व्यक्त किए। आचार्य श्री ने कहा कि

 


प्रकृति का, पर्यावरण का, निर्धन व जरुरतमंदों लोगों का, सम्मान करें। उन्होंने समाज में चल‌ रही कुरीतियों, जयपुर की बढती आबादी , लोगों द्वारा जंगल के पशुओं की भूमि पर,वन भूमि पर अतिक्रमण करनेगुटखा,व्यसन,पोर्न फिल्मों, मोबाइल पर लिव इन रिलेशनशिप, राजनीति में भ्रष्टाचार आदि बुरी आदतों पर कटाक्ष करते हुए इनसे बचने का आव्हान किया।आज के इस भौतिक युग में ब्रह्मचर्य,शील, अणुव्रत का पालन करना चाहिए। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। आज का इन्सान खुद के दुःख से दुःखी नहीं है अपितु दूसरों के सुखों से दुःखी हैं। आचार्य श्री ने जैन संस्कृति के संरक्षण एवं साधर्मी बन्धुओं के कल्याण हेतु जैन बोर्ड बनाने का सरकार से आव्हान किया। उपस्थित श्रोताओं ने हाथ उठाकर व जयकारे लगाकर इसका समर्थन किया।

अन्त में कहा बोल सको तो मीठा बोलना ,कटु शब्द नहीं बोलना ।
लगा सको तो बाग लगाओ, आग लगाना मत सीखो। कविता सुनाकर लोगों को सीख दी।

 

इससे पूर्व अपने प्रवचन में आचार्य शशांक सागर महाराज ने कहा कि अपने जीवन को तमाशा नही तीर्थ बनाईये।इससे पूर्वधर्म सभा में डा.गौरव सोगानी द्वारा णमोकार महामंत्र के मंगलाचरण पश्चात , समाज श्रेष्ठी सुभाष चन्द जैन,कुशल ठोलियां,
विनोद जैन ‘कोटखावदा’, हेमन्त सोगानी,ओम प्रकाश काला’मामाजी, धर्म चन्द पहाड़ियां, रुपेन्द्र छाबड़ा, प्रदीप चूड़ीवाल विशाल ठोलिया,आदि ने भगवान महावीर एवं पूर्वाचार्यों के चित्रों का अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन किया। तत्पश्चात
विधायक अमीन कागजी,आर ए एस रोहित जैन,पार्षद पारस पाटनी, मनोज मुदग्ल, कुसुम यादव,मेठी,डीएसपी डॉ हेमन्त जाखड़, इन्चार्ज राणा सिंह राठौड़ आदि ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।पादपक्षालन का पुण्यार्जन कुशल ठोलियां, महेश ठोलिया,विशाल ठोलिया, हेमन्त सोगानी, विनोद जैन कोटखावदा,राज प्रमोद शाह आदि ने किया।

 

 

इस मौके पर बड़ी संख्या में
श्रद्धालु गण शामिल हुए।मंच संचालन कमल बाबू जैन ने किया। आभार विनोद जैन कोटखावदा ने व्यक्त किया।इस मौके पर विधायक अमीन कागजी से विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने जैन कल्याण बोर्ड बनाने की मां की।श्री कागजी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए जैन बन्धुओं को ज्ञापन तैयार कर देने का अनुरोध किया।
मुख्य संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि धर्म सभा में राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोगों, जयपुर महानगर सहित आसपास के गांवों कस्बों से के महिला मण्डल, युवा मण्डल, जैन सोश्यल ग्रुप्स, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, मंदिर कमेटियों, दिगम्बर जैन महासमिति, राजस्थान जैन युवा महासभा,पुलक मंच परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य श्रेष्ठीजन एवं श्रद्धालु गण शामिल हुए।
मुख्य संयोजक विनोद जैन कोटखावदा एवं विशाल ठोलिया के मुताबिक शनिवार को आचार्य श्री ससंघ की आहार चर्या एवं सामायिक के बाद दोपहर 2.00 बजे ठोलिया के मंदिर से कीर्ति स्तंभ की नसियां होते हुए बाहरली आमेर के लिए विशाल जुलूस के साथ तीनों नसियां होते हुए मंगल विहार हुआ। आमेर में संघ का रात्रि विश्राम हुआ।
श्री जैन के मुताबिक रविवार को प्रातः 6.00 बजे आचार्य श्री ससंघ का आमेर से कूकस स्थित श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चन्द्र प्रभू के लिए मंगल विहार होगा जहां आचार्य श्री ससंघ के सानिध्य में तीन दिवसीय आयोजन होंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *