अध्यक्ष पद पर मुकेश धाकड़ पुनः निर्वाचित उपाध्यक्ष पद पर हरकचंद अहीर, सचिव अशोक पाटीदार हुए विजय सह सचिव पर योगेश दलाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र गुप्ता पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित
रामगंजमंडी
ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन 2 वर्षीय चुनाव में पुनः व्यापारियों ने मुकेश धाकड़ पर भरोसा जताया उन्हें 238 मत मिले, प्रमोद मित्तल को 142 मत मिले, एवं पीयूष विजय वर्गीय को 76 मत मिले 96 मतों से मुकेश धाकड़ पुनः अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर हरकचंद अहीर और भेरूलाल चौधरी के बीच सीधा मुकाबला था जिसे हरकचंद अहीर ने ने जीता हरकचंद अहीर को 282 मत मिले वह भेरूलाल चौधरी को 172 मत मिले 110 मतों से हरकचंद अहीर विजय घोषित हुए। सचिव पद पर अभिषेक श्रृंगी व अशोक पाटीदार के बीच सीधा मुकाबला था जिसमें अशोक पाटीदार विजय घोषित हुए अभिषेक को 188 मत मिले अशोक को 268 मिले 80 मतों से अशोक पाटीदार विजय हुए। पूर्व में निर्विरोध योगेश दलाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र गुप्ता निर्वाचित हो चुके हैं। जीत के बाद सभी विजय पदाधिकारियों का जोशो खरोश के साथ स्वागत किया गया वह पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई गई। जीत के बाद सभी पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेश का पूजा अर्चन किया वह भगवान श्री गणेश का आशीष लिया इस अवसर पर चुनाव कराने आए समस्त चुनाव अधिकारी वह वकील जन का स्वागत किया गया।
- ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन रामगंज मंडी के इतिहास पर एक नजर
एशिया की सबसे बड़ी धनिया मंडी रामगंज मंडी कई वर्षों पुरानी है हाल ही में 26 फरवरी 2023 को ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव हुए हैं।

अगर हम इस एसोसिएशन की स्थापना पर नजर डालें तो उन्हें स्मृति में लाना होगा जो इसकी स्थापना के प्रमुख आधार स्तंभ में से एक हैं या यूं कहें तो इसके आधार स्तंभ भी वही हैं। इस एसोसिएशन की स्थापना श्रेय श्रीमान मदनलाल चांदवाड जिनकी फर्म एक जानी मानी रही है उन्होंने ही इसकी स्थापना की तब वर्षों तक यह इसके अध्यक्ष पद पर आसीन रहे। कई वर्षों तक इस संगठन के चुनाव 2 वर्षों में होते रहे लेकिन निर्विरोध ही निर्वाचन होता रहा।

इनमें अगर अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की जाए तो श्री मदनलाल चांदवाड इसके प्रथम अध्यक्ष के रूप में रहे। उसके बाद कहीं व्यक्ति इस पद पर निर्विरोध निर्वाचित होते आए। तब यह चुनाव प्रक्रिया नही होती थी, अध्यक्षों के रूप में श्रीमान रूपचंद चतर, केवलचंद लुहाड़िया आसींन रहे। चुनाव का दौर वर्ष 2000 से शुरू हुआ जिसमें श्रीमान फूलचंद डांगी बने, जो वर्ष 2002 का भी चुनाव जीते, उसके बाद यह 2004 का भी चुनाव जीते, 2006 का भी चुनाव इन्हीं के नाम रहा। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया सन 2011 में हुई जिसमें श्रीमान नरेंद्र मेहता अध्यक्ष पद पर विजय हुए इसके बाद चुनाव 2015 में हुआ जिसमें श्रीमान देवीशंकर राठौर निर्वाचित हुए। 2017 के चुनाव में श्रीमान यशवंत बाफना निर्वाचित हुए 2019 के चुनाव में पुनः यशवंत बाफना निर्वाचित हुए। वर्ष 2021 के चुनाव में श्रीमान मुकेश धाकड़ अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। अब 2023 में मुकेश धाकड़ इस पद पर आसीन हुए।

आप सभी तक साझा की क्योंकि यह एक बड़ा संगठन रामगंज मंडी का कहा जाता है जिसकी जानकारी नगर को और यहां के व्यापारियों को होना चाहिए जितना मैंने देखा वह अपने से बड़े लोगों से जाना वह आप सभी के समक्ष सांझा किया है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
