विश्व वृद्ध दिवस पर रोटरी के संस्थापक सदस्य और बुजुर्ग सदस्यों का किया सम्मान* 

राज्य

*विश्व वृद्ध दिवस पर रोटरी के संस्थापक सदस्य और बुजुर्ग सदस्यों का किया सम्मान*

,धामनोद // धार निप्र)

विश्व वृद्ध दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के सदस्यों द्वारा रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी के सबसे बुजुर्ग संस्थापक सदस्य रोटेरियन रमेश चंद जी जैन जो कि एक वरिष्ठ समाज सेवी है और बड़वानी नगर की कई सामाजिक संस्था से जुड़े होकर एक कृषक और बड़े व्यवसाई भी है के निवास पर जाकर क्लब सदस्यों ने शॉल श्रीफल तिलक लगा कर सम्मान किया , और रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर शिव नारायण यादव जो कि बड़वानी महा विद्यालय के पूर्व प्राचार्य,पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्व विद्यालय रीवा के कुलपति, रोटरी मंडल ,3040 के कई पदों पर आसीन रहे ऐसे शख्सियत का शॉल श्रीफल और तिलक लगा कर सम्मान किया , इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के वरिष्ठ रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय सहायक मंडलाध्यक्ष,अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन,सदस्य रोटेरियन डॉक्टर अर्पित लाड़ ,रोटेरियन सचिन पंडित,रोटेरियन डॉक्टर नीलेश जैन ,रोटेरियन अलि असगर रिज़वी,रोटेरियन राजेश जैन,रोटेरियन सौरभ जैन जय जय, आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

 

 

साथ ही सभी सदस्यों ने ये शपथ भी ली कि हम हमारे परिवार ,समाज के वरिष्ठ जनों को सम्मान भी देंगे तथा वृद्धाश्रम में जो लोग अपने अपने माता पिता को छोड़ रहे है उन्हें भी समझाइश दे कर अपने साथ ही रखने की प्रेरणा देंगे ।

यहां ये भी उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के सदस्य अपने अपने माता पिता के साथ ही रहते है और उनके आशीर्वाद से समाज सेवा और मानव सेवा के कार्य में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *