जिनोदय तीर्थ पर मस्तकाभिषेक करने को लेकर लगी रही होड़
अतिथि देवो भवो को सार्थक किया जा रहा है
सिरोंज
मकर सक्रांति की पुनीत पर्व पर्व पर मध्यान की बेला में अभिषेक का क्रम शुरू हुआ पूज्य मुनि पुंगव सुधासागर महाराज सानिध्य में 1008 मंत्रों के साथ मूलनायक संभवनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। मंत्रों का उच्चारण पूज्य मुनि श्री के मुखारविंद से हुआ एक अलोकिक ऊर्जा का संचार हुआ। जानकारी देते हुए राकेश जैन सिरोंज निवासी ने बताया की महामस्तकाभिषेक को लेकर भक्तो में उत्साह बना रहा हर कोई बस बाबा के मस्तक पर अभिषेक को आतुर था बाबा की छवि को एक टक निहारना चाहता हो। अभिषेक करने को लेकर भक्त कतारबद्ध होकर खड़े रहे और अभिषेक किया यह क्रम 4.30 बजे तक चलता रहा।
-
वही यहाँ के भक्तो द्वारा अतिथि देवो भवो को सार्थक किया जा रहा है हर आने वाले भक्त को अतिथि मानकर उनकी सेवा को तत्पर है। वही इस समय यहाँ राजस्थान के भक्तो का आगमन सर्वाधिक है। यहाँ के भक्तो के उत्साह में कोई कमी नही है। कही भक्त तो दिनभर जिनालय में रहकर भक्ति की गंगा में डुबकी लगा रहे। कही अतिथि सेवा को परम मानकर सेवारत है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपोर्ट
