ज्ञानसागर महाराज गुरु ज्ञान मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह 5 को

धर्म

ज्ञानसागर महाराज गुरु ज्ञान मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह 5 को
आगरा

आगरा शहर का वह भव्य मंदिर जिसे विधानों वाले मंदिर के नाम से जाना जाता है,

ऐसे पावन विधानों वाले मन्दिर के नाम से सुप्रसिद्ध मन्दिर जी में विधानों की श्रृंखला में चल रहे 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान चल रहा है। जिसके समापन एवं विश्वशांति महायज्ञ के अवसर पर प्रेरणा श्रोत एवं पंचकल्याणक सानिध्य प्रदाता परम पूज्य सराकोद्धारक, षष्ठम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञानसागर महाराज के ”गुरु ज्ञान मन्दिर का भव्य शिलान्यास समारोह” आगामी दिनांक 05 जून 2023 दिन सोमवार को प्रात 8 बजे से परम सप्तम पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर जी महाराज (ससंघ) के पावन सानिध्य में होगा ।

आर्जव जैन ने जानकारी देते हुए बताया की 5 जून को प्रातः आयोजन के क्रम में प्रातः अभिषेक एवं शांतिधारा सामूहिक नित्य नियम संगीतमय पूजन एवं विधान समापन उपरांत महाराज श्री के मंगल प्रवचन होंगे। प्रवचन उपरांत “गुरु ज्ञान मन्दिर एवं वेदी शिलान्यास”
– विश्वशांति महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, ए-23, ज्ञान चौक, शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर, आगरा आयोजित होगा।
इस आयोजन मे सभी से उत्साह से भाग लेने की अपील की है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *