गुरू नानक देव जी का 553वा गुरुपर्व मनाया गया
रामगंजमंडी।
गुरू नानक देव जी के 553 वा गुरु पर्व मनाया गया जानकारी देते हुए गुरुद्वारा
श्री गुरू सिंह सभा रामगंजमंडी के प्रधान सरदार रणजीत सिंह ने बताया कि संगत द्वारा इस वर्ष इसके निमित गुरुद्वारा साहिब में 6 नवम्बर को श्री गुरू ग्रंथ साहेब जी के पवित्र अखंड पाठ साहेब आरम्भ किए गए जिसका समापन 8 नवम्बर को हुआ।
इस अवसर पर सुबह व शाम को विशेष कीर्तन दरबार सजाए गए । इसके लिए अमृतसर से विशेष तौर पर ज्ञानी गुर किरपाल सिंह ( गुरुद्वारा माता कौला जी वाले ) पहुँचे व गुरबाणी शबद कीर्तन कथा विचार हुए व गुरू का अटूट लंगर बरताया गया ।

जिसमें हर वर्ष की भांति सिक्ख समाज, पंजाबी समाज सहित अन्य सभी समाजों के लोगों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया व ईश्वर का गुणगान किया ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
