दुर्गापुरा‌में पिच्छिका परिवर्तन समारोह सम्पन्न

धर्म
मुनि श्री पावन सागर जी महाराज को अर्घ्य समर्पित करते हुए मंदिर प्रबंध समिति वरुण पथ के अध्यक्ष एमपी जैन, गायत्री नगर , महारानी फार्म के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, दुर्गापुरा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चांदवाड, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन एवं अन्य विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीगण

दुर्गापुरा‌में पिच्छिका परिवर्तन समारोह सम्पन्न
दुर्गापुरा, जयपुर
श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ दुर्गापुरा, जयपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 पावन सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 सुभद्र सागर जी महाराज ससंघ का पिच्छिका परिवर्तन समारोह कार्तिक शुक्ला नवमी रविवार दिनांक 10 नवम्बर। दोपहर एक बजे से बड़ी ही भक्तिभाव से विशाल जनसमुदाय के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह में भक्तों ने मुनि श्री का पाद्प्रक्षालन , शास्त्र व, नवीन पीछी‌भेंट की।

 

इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारीयों ,महिला मंडल, गणमान्य महानुभवों ने एवम विभिन्न कॉलोनी से मंदिर प्रबंध समितियां के पदाधिकारीयों , विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मुनि श्री पावन सागर जी महाराज के चरणों में भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किया ।

 

श्री दिगंबर जैन मंदिर चंद्रप्रभ जी ट्रस्ट दुर्गापुरा जयपुर , महिला मंडल दुर्गापुर, दिगंबर जैन समाज दुर्गापुर के पदाधिकारी ने अतिथियों का एवं चातुर्मास में प्रत्यक्ष प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का व बाहर से आए हुए श्रेष्ठियों का सम्मान किया।
परम पूज्य मुनि श्री ने इस अवसर पर मय ,संयम की पीछी के संबंध में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया ।धर्म सभा का कुशल संचालन विधानाचार्य पं.अजित शास्त्री द्वारा किया गया।अंत में ट्रस्ट के महामंत्री राजेंद्र काला ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *