चातुर्मास घोषणा लगभग तय निवाई में चातुर्मास के लिए आचार्य सुन्दर सागर महाराज को श्री फल चढ़ाकर लिया आशीर्वाद  “चरणों में झुका है माथा गुरु दे दो एक चोमासा” भजन से किया निवेदन 

धर्म

चातुर्मास घोषणा लगभग तय निवाई में चातुर्मास के लिए आचार्य सुन्दर सागर महाराज को श्री फल चढ़ाकर लिया आशीर्वाद

“चरणों में झुका है माथा गुरु दे दो एक चोमासा” भजन से किया निवेदन

निवाई –

सकल दिगम्बर जैन समाज के द्वारा निवाई में आगामी चातुर्मास 2026 के लिए जनता कालोनी में विराजमान आचार्य श्री सुन्दर सागर महाराज संध को जयधोष के साथ श्री फल चढ़ाकर निवेदन किया इस दौरान निवाई से पहुंचे जैन समाज के लोगों ने जनता कालोनी जैन मंदिर में विराजमान आचार्य सुन्दर सागर महाराज संध को श्रद्धालुओं ने निवाई में चातुर्मास के लिए श्री फल भेंटकर निवेदन किया।

 

इस अवसर पर गायक विमल जौंला ने आचार्य संध एवं समाज के समक्ष “चरणों में झुका है माथा गुरु दे दो एक चोमासा” “निवाई नगर वालों की गुरुवर एक यही अभिलाषा है” … एवं “विनती सुन ल्यो जी मुनिराज चोमासो कर ल्यो”, …. “मे तो आया गुरुवर जी म्हाने चोमासो दे दो”… के मधुर भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया। चातुर्मास घोषणा से पूर्व आचार्य सुन्दर सागर महाराज के पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, एवं महाआरती करने का सौभाग्य सुशील कुमार जैन एवं विष्णु बोहरा को मिला

। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि निवाई जैन समाज के श्रद्धालुओं ने जनता कालोनी जैन मंदिर में विराजमान मूलनायक भगवान शांतिनाथ जी एवं अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में विराजमान भगवान पदमप्रभु के दर्शन करके पुण्य लाभ लिया। इस अवसर पर सुशील जैन, विष्णु बोहरा, गोपाल कठमाणा, पदमचंद जैन, मोहित चंवरिया, रोनक बोहरा, शंभु कठमाणा, हितेश छाबड़ा, विमल सोगानी, ओमप्रकाश जैन, नेमीचंद जैन, अनिता छाबड़ा, मंजू सेदरिया, उर्मिला सोगानी, बबीता जैन, शकुंतला छाबड़ा, सहित कई लोग मौजूद रहे।

   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *