ट्रेन नंबर 06614, ट्रेन नंबर 11603 आज रद्द रहेगी
रामगंजमंडी
06614 कोटा झालावाड़ सिटी मेमू में तकनीकी खराबी की वजह से कल कंवल पुरा में अटक गई थी । कल रात्रि को खराब हुई मेमू की कुछ सवारियों को तेजस में बिठा कर रामगंजमंडी रवाना किया रेलवे ने कोटा से मुंबई जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस को रोककर रामगंजमंडी और झालावाड़ की सवारियों को उस में बिठाया। पर तेजस के दो कोच के ही डोर खुले ।

दो डब्बो में यात्री नही बैठ सके। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पढ़ा। वही फिर दूसरी ट्रेन को रोककर सवारियो को मोड़क व रामगंजमंडी रवाना किया गया।
पेयरिंग रैक झालावाड़ सिटी न पहुंचने के कारण आज 06613 झालावाड़ सिटी कोटा मेमू रद्द कर दी गई है । यही ट्रेन आगे 11603कोटा से बीना के बीच चलती है,वो भी आज रद्द कर दी गई है
