श्री आदिनाथ जैन श्वेताबर श्री संघ ने साध्वी जी गुणरंजना श्री जी मा.सा.की प्रेरणा से जीव दया के तहत प्रदान की सहयोग राशि

धर्म

: श्री आदिनाथ जैन श्वेताबर श्री संघ ने साध्वी जी गुणरंजना श्री जी मा.सा.की प्रेरणा से जीव दया के तहत प्रदान की सहयोग राशि
रामगंजमडी
श्री आदिनाथ जैन श्वेतामबर श्रीसंघ ने आज साध्वी जी गुणरंजना श्री जी मा.सा.की प्रेरणा से जीव दया के तहत सहयोग राशि प्रदान की गई। इस योजना के तहत रामगंजमंडी की गोशाला, नालोंदिया गोशाला,ओर श्री शान्तिनाथ दिगंबर जैन समाज द्वारा संचालित श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन औषधालय मे सहयोग देते हुए। प्रत्येक स्थान को 11 हज़ार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

 

ओर तीनो संस्थाओं के अच्छे कार्य के लिए जैन समाज की तरफ़ से सम्मान किया गया। इस अवसर पर नालोदिया गोशाला से मदनलाल गुप्ता,शान्तिनाथ दिगम्बर जैन औषधालय से चेतन बागड़िया, संजय विनायका व रोसली गोशाला से जोनी शर्मा मोजूद रहे। वही इस अनुकरणीय कार्य की शान्तिनाथ दिगम्बर जैन समाज व औषधालय समिति ने अनुमोदना की। इसके साथ ही श्रीसंघ द्वारा केकडी मे चल रही गोशाला मे भी 21 हज़ार की सहयोग राशी प्रदान की गई।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी की रिपॉर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *