विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जैन संघटना आगरा एवम सत्यमेव जयते ट्रस्ट, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मित्र के सहयोग से आगरा शहर में विभिन्न स्थानों पर 108 पौधों के साथ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

धर्म

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जैन संघटना आगरा एवम सत्यमेव जयते ट्रस्ट, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मित्र के सहयोग से आगरा शहर में विभिन्न स्थानों पर 108 पौधों के साथ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

आगरा,

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जैन संघटना (BJS), आगरा एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मित्र के सहयोग से आगरा शहर में विभिन्न स्थानों पर 108 पौधों के साथ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई. इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना को अवसर मिला खंदारी स्थित, वन विभाग के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का. जहां पर आगरा के विधायक श्री पुरषोत्तम खंडेलवाल, डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदर्श कुमार, एवं क्षेत्रीय पार्षद आदि के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना के राज्य अध्यक्ष एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मुकेश जैन के साथ राज्य महामंत्री अंकेश जैन, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन के साथ सचिन जैन मनोज जैन, वालंटियर मन्शु, अतिशय एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट के श्री अनिल गोयल जी एवं रवि बंसल जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

महामंत्री अंकेश जैन ने बताया की भारतीय जैन संघटना संपूर्ण भारतवर्ष में अपने 750 से भी ज्यादा शाखाओं के द्वारा इस अभियान को तेजी से चला रही है। इस कड़ी में शामली आदि जगह पर भी वृक्षारोपण किया गया।

 

 

भारतीय जैन संघटना, की आगरा शाखा द्वारा इस अभियान को सत्यमेव जयते ट्रस्ट के साथ मिलकर अगस्त तक जारी रखेगा। अगर किसी को भी वृक्षारोपण हेतु पौधों की आवश्यकता हो तो हम उन्हें पर्यावरण मित्र के सहयोग से निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
9229213564
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *