3 दिवसीय “आओ बांटे खुशियों के पल” अभियान का हुआ आगाज जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री और मिठाई पेकेट बांटे

धर्म

3 दिवसीय “आओ बांटे खुशियों के पल” अभियान का हुआ आगाज जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री और मिठाई पेकेट बांटे

भींडर।

आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन भींडर के तत्वाधान में दीपावली पर्व,भगवान महावीर निर्वाण कल्याणक और आचार्य विभव सागर जी महाराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष में 3 दिवसीय “आओ बाटे खुशियों के पल” अभियान की शुरुआत भींडर -कानोड़ रोड पर डाबियो का खेड़ा स्कूल के पास बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री कीट और मिठाई पैकेट का वितरण के साथ समारोहपूर्वक हुई।

 

 

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वरूप सिंह राणावत ने की। मुख्य अतिथि भगवत सिंह शक्तावत, विशिष्ठ अतिथि इंद्रदास वैष्णव, रणजीत सिंह शक्तावत, ईश्वर प्रजापत ,हिमांशु आमेटा,महेंद्र स्वर्णकार, सुनील स्वर्णकार मौजूद थे

 

 

।इस अवसर पर 21 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री कीट और 110 परिवारों को मिठाई पैकेट वितरण किए। फाउंडेशन की ओर से सभी अतिथियों का तिलक माल्यार्पण ,उपरना ,मोठड़ा पहना कर स्वागत किया गया ।

संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने सभी परिवारों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने और व्यसन मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। सोमवार ,मंगलवार को भी जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री ,मिठाई पैकेट वितरण किए जायेगे। वितरण में आप भी सहयोग करना चाहे तो अवश्य सूचित कर सकते है 9929384388
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *