गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का सानिध्य पदमपुरा में राखी सजाओ प्रतियोगिता 11को- भगवान श्रेयांसनाथ का मनायेगे मोक्ष कल्याणक – मुनि विष्णु कुमार की होगी पूजा

धर्म

गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का सानिध्य
पदमपुरा में राखी सजाओ प्रतियोगिता 11को- भगवान श्रेयांसनाथ का मनायेगे मोक्ष कल्याणक – मुनि विष्णु कुमार की होगी पूजा
जयपुर –
भारत गोरव गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा बाड़ा में गुरुवार, 11 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ जैन धर्म
के ग्यारहवें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया जावेगा। दिगम्बर जैन धर्म के प्रसिद्ध संत श्री विष्णु कुमार महामुनि द्वारा हस्तिनापुर में 700 जैन मुनियों के उपसर्ग को दूर कर मुनियों की रक्षा की थी, इसलिए महामुनि विष्णु कुमार की पूजा की जायेगी।
चातुर्मास कमेटी के मुख्य समन्वयक रमेश ठोलिया एवं उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा ‘के अनुसार इस मौके पर पदमपुरा में प्रातः 8.15 बजे रक्षाबंधन पर्व मनाया जावेगा। जिसके अंतर्गत राखी सजाओ प्रतियोगिता होगी। प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान पद्मप्रभ के चरणों में सोने-चांदी की राखी समर्पित की जाएगी एवम माताजी की पिच्छिका पर सोने राखी बांधी जायेगी। माताजी द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर विशेष प्रवचन दिया जाएगा।
अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन एवं महामंत्री हेमन्त सोगानी के मुताबिक इससे पूर्व भगवान पद्मप्रभ के अभिषेक, शांतिधारा की जावेगी।
दोपहर में 3.00 बजे से सायकांल 5.00 बजे तक पद्मप्रभ चालीसा पाठ किया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *