जैन गोकुल धाम गौशाला का किया गया शिलान्यास

धर्म

जैन गोकुल धाम गौशाला का किया गया शिलान्यास

पिड़ावा:

-सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में जैन गोकुल धाम गौशाला दांता रोड़ पर विधिवत रूप से किया गया शिलान्यास जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि 43 वां चातुर्मास कर रहे परम पूज्य 108 श्री भूतबलि सागर, मुनि सागर,मोन सागर, मुक्ति सागर महाराज की जीव दया व गौशाला के प्रति पावन प्रेरणा से प्रभावित होकर त्रिलोक चंद जैन, दिनेश कुमार जैन,पारस जैन,व जीवन जैन नयापुरा पिड़ावा ने अपनी निजी 5 बिघा जमीन दांता रोड़ पर गौशाला के लिए दान देकर महान पूण्य का काम किया है

           

इस गौशाला का कार्य जोर शोर से चल रहा है और पूज्य मुनि भूत बलि सागर महाराज ससंध के सानिध्य में 27अक्टुबर को विधिवत रूप से गौशाला प्रारंभ हो जायेगी शुक्रवार को इस गौशाला को भूत बलि सागर महाराज ससंध ने जैन गोकुल धाम गौशाला का नाम देकर शिलान्यास किया

 

 

 

 

इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामलाल चौहान ने महाराज जी से मंगलमय आशीर्वाद लेकर गौशाला के लिए अपनी और से 21000/-रूपये की दान राशि की घोषणा की गई

 

और तन,मन,धन,से सहयोग करने का आश्वासन दिया है।इस अवसर पर जैन गोकुल धाम गौशाला अध्यक्ष राजेंद्र जैन, कार्य कारी अध्यक्ष राजेंद्र बना, कोषाध्यक्ष अशोक जैन, महावीर बाबु, त्रिलोक सेठ, त्रिलोक सिंह जैन,कारूसेठ,संजय गुड्डा, मुकेश चेलावत,भारत मेम्बर, नरेंद्र सेक्रेटरी, अंकुश जैन, देवीलाल गुजर आदि उपस्थित रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *