राष्ट्रीय बेडमिन्टन खिलाड़ी गोल्डमेडलिस अंशुल जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
————————-
निवाई
राष्ट्रीय बेडमिन्टन खिलाड़ी निवाई के अंशुल जैन ने मोहाली चंडीगढ़ में फालकोन व्यू falcon view सोसायटी में आयोजित दो दिवसीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता में एकल व युगल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर टोंक जिले का नाम रोशन किया है।

मीडिया प्रभारी विमल जौला ने बताया कि राष्ट्रीय बेडमिन्टन खिलाड़ी अंशुल जैन 15 व 16 अक्टूबर को मोहाली चंडीगढ़ बेडमिन्टन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर टोंक जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। अंशुल जैन के प्रथम स्थान आने पर चंडीगढ़ में टीम द्वारा र्टाफी देकर अभिनन्दन किया गया।
उल्लेखनीय है कि गोल्ड मेडलिस्ट अंशुल जैन पाटनी पुत्र विमल जैन पाटनी पूर्व में अखिल भारतीय बेडमिन्टन टूर्नामेंट एवं

प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने गोल्डमेडल जीतकर

टोंक जिले का नाम रोशन किया है। जौंला ने बताया कि अंशुल जैन आगामी माह छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन टूर्नामेंट खेलेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
